रायपुर। महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। मंगलवार रात करीब 9 बजे महासमुंद निवासी गोविंद स्वामी ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े :- BIG NEWS : 55 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली सुकरु उर्फ कोशा सोढ़ी ने किया सरेंडर, AK-47 के साथ डाले हथियार
इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।



