IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में एक बार फिर टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर अपनी बादशाहत साबित कर दी. भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में उसे 8वीं बार शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.
114 रन पर सिमटी पाक टीम
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर भी है, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई और 18 ओवर में सिर्फ 114 रन पर ही सिमट गई. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान पर शुरुआत से दबाव बनाए रखा और उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया.
सुपर- 8 में भारत की एंट्री
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में प्रदर्शन करते हुए 61 रन से शानदार जीत दर्ज कर ली है. इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है और टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी हैं.
भारत की 8 वीं जीत
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 8 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर अपनी बादशाहत साबित की है. पाकिस्तान को महज एक ही बार जीत हासिल हुई है. ताजा जीत के साथ भारत ने इस फॉर्मैट में अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया है और एक बार फिर साबित कर दिया है कि बड़े मंच पर उसका पलड़ा हमेशा भारी रहता है.



