रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा लखमा को “बलि का बकरा” बताए जाने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखा पलटवार किया।
दीपक बैज ने कहा, “यदि उपमुख्यमंत्री के अनुसार कवासी लखमा बलि का बकरा हैं, तो फिर असली दोषी कौन है? इसका सीधा मतलब निकलता है कि भाजपा खुद मान रही है कि लखमा निर्दोष हैं और एक निर्दोष व्यक्ति को जेल भेजा गया। ऐसे में भाजपा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।”
मीडिया से बातचीत में बैज ने लखमा की रिहाई पर कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं होता।” उन्होंने न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि लखमा की रिहाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। बैज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने और राजनीतिक बदले की भावना से केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि लखमा जेल से बाहर आते ही कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे और इससे पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।
धान खरीदी की समय-सीमा में महज दो दिन की बढ़ोतरी पर बैज ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 162 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का दावा किया था, लेकिन वास्तव में लगभग 25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी नहीं हो पाई है। बड़ी संख्या में किसान अब भी अपने धान को बेचने से वंचित हैं। बैज ने कहा, “कांग्रेस की लगातार मांग और दबाव के कारण सरकार को समय बढ़ाना पड़ा, लेकिन दो दिन की बढ़ोतरी नाकाफी है। दो दिन में दो लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी संभव नहीं है। सरकार को कम से कम 15 दिन और समय बढ़ाना चाहिए ताकि सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जा सके।”
मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने के राज्य सरकार के दावे पर भी बैज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक इंतजार करना चाहिए, तभी स्पष्ट होगा कि नक्सली वास्तव में खत्म हुए हैं या नहीं। सरकार को यथार्थपरक आंकलन के साथ बात करनी चाहिए, अतिशयोक्ति से जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए।
भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ राहुल गांधी की तस्वीर वायरल होने और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुशासन पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक बैज ने कहा, “कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है। राहुल गांधी एक लोकप्रिय और सम्मानित नेता हैं। संसद में वरिष्ठ सांसदों से मुलाकात लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा है। बृजमोहन अग्रवाल वरिष्ठ नेता हैं, दुश्मन नहीं। जहां सरकार की नाकामियों, किसानों की परेशानी, नक्सल नीति की असफलता और अन्य मुद्दों पर चर्चा करनी होगी, कांग्रेस पूरी मजबूती से सवाल उठाएगी।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के “बलि का बकरा” बयान पर PCC चीफ दीपक बैज का पलटवार: “अगर लखमा बलि का बकरा हैं तो असली दोषी कौन? भाजपा मांगे सार्वजनिक माफी”
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


