बिलासपुर। न्यायधानी के पचरी घाट बैराज क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक हिस्ट्रीशीटर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश और समझौते को लेकर बने दबाव के चलते हुई इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर दिया, जिससे देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
मृतक की पहचान शानू उर्फ अमन हुसैन (25) के रूप में हुई, जो हटरी चौक स्थित लाइफ केयर अस्पताल के पास रहता था। जानकारी के अनुसार, शानू और मुख्य आरोपी विकास तिवारी के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से विवाद चल रहा था। 2021 में शानू ने विकास पर जानलेवा हमला किया था, जबकि 2022 में सतीश तिवारी की हत्या का मामला भी इसी पुरानी दुश्मनी से जुड़ा बताया जा रहा है।
शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे शानू ने समझौते के लिए विकास तिवारी को पचरी घाट बैराज पर बुलाया था। लेकिन दोनों पक्षों के बीच बातचीत विवाद में बदल गई और हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान विकास तिवारी और उसके साथियों ने शानू पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शानू खून से लथपथ होकर चिल्लाने लगा। उसे तुरंत सीएमसी (SIMS) अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। रात में मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में जांच की गई, जहां खून के धब्बों के बीच गांजा पीने वाली चिलम और एक चश्मा बरामद हुआ। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
हत्या की खबर फैलते ही आक्रोशित परिजन और मोहल्ले के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थिति नियंत्रित करने के लिए शहर के अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी विकास तिवारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: हिस्ट्रीशीटर शानू उर्फ अमन हुसैन की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, थाना घेराव से मचा हंगामा
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


