मुंगेली/जरहागांव। ग्राम बरेला में जमीन विवाद को लेकर हुए अपहरण व हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी प्रकरण में 28 दिसंबर को पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस तरह मामले में अब तक कुल 12 आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं।
पीड़ित को बैंक से अगवा कर की थी मारपीट
घटना 26 दिसंबर को बरेला स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर में हुई।
मृतक राजकुमार धुरी को पुराने जमीन विवाद के चलते
आरोपियों ने एक राय होकर बैंक से जबरन उठा लिया और
ठकुरीकापा नर्सरी ले जाकर
हाथ, मुक्कों और जंगली डंडों से बेरहमी से मारपीट की।
गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई।
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए
पुलिस अधीक्षक मुंगेली के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं।
सीसीटीवी फुटेज और परिजनों-गवाहों के बयान के आधार पर
आरोपियों की पहचान की गई तथा लगातार पतासाजी जारी रखी गई।
30 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए 7 आरोपी
1️⃣ प्रदीप उर्फ छोटू साहू, निवासी बरेला
2️⃣ विनीत साहू उर्फ चिन्टू, निवासी बरेला
3️⃣ रवि निर्मलकर, निवासी बरेला
4️⃣ राजा धुरी, निवासी बरेला
5️⃣ प्रदीप ध्रुववंशी, निवासी बरेला
6️⃣ मनीष साहू, निवासी बरेला
7️⃣ योगेश साहू, निवासी खपरी, थाना नांदघाट (बेमेतरा)
28 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए 5 आरोपी
1️⃣ संतोष कुमार साहू, ग्राम बरेला
2️⃣ पोमेश, निवासी हथनीपारा, भाठापारा (बलौदाबाजार)
3️⃣ सोनू राम साहू, ग्राम घोघरा (नवागढ़), हाल मुकाम मुंगेली
4️⃣ उत्तम साहू, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, भाठापारा
5️⃣ समीर कोशले, निवासी बरेला
बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज
आरोपियों के विरुद्ध थाना जरहागांव में
धारा 140(1), 103(2), 61(1)(ठ) तथा 238(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर
जांच आगे जारी है।
पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपितों और सहयोगियों की तलाश जारी है।
उनकी मदद करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।



