नारायणपुर। एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय एक्सीडेंटल फायर की घटना में डीआरजी के एक जवान की मौत हो गई। यह घटना थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के कैंप कड़ेनार में हुई।
जानकारी के अनुसार, नारायणपुर डीआरजी में पदस्थ आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा को सिर के पास गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हो गई।
फिलहाल पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।



