कोरबा। कोतवाली थाना परिसर में फिल्मी गाने पर रील बनाना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला ने थाने के सामने ‘आज जेल होई, कल बेल होई’ गाने पर डांस करते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इसके बाद महिला ने एक वीडियो जारी कर पुलिस से माफी मांगी।
यह भी पढ़े :- डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल डेका
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी निवासी उषा मिश्रा ने 11 सितंबर की शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह कोतवाली थाना परिसर में फिल्मी अंदाज में गाने पर डांस करती नजर आई।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में मामला आया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद महिला के खिलाफ BNSS की धारा 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई है।
महिला ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
पुलिस कार्रवाई के बाद उषा मिश्रा ने अपना एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। महिला ने कहा कि उसने यह रील केवल मनोरंजन के लिए बनाई थी। वहीं, थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने भी मामले में पुलिस कार्रवाई की पुष्टि की है।




