रायपुर : पुरानी बस्ती स्थित जैतूसाव मठ में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर 11 क्विंटल मालपुआ बनाया जा रहा है. जैतूसाव मठ में कृष्ण जन्माष्टमी और रामनवमी के मौके पर मालपुआ बनाने की परंपरा साल 1916 ईस्वी में महंत लक्ष्मी नारायण दास के समय शुरू हुई थी. कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर 11 क्विंटल का मालपुआ बनाया जा रहा है. मालपुआ बनाने की शुरुआत हो चुकी हैं,, 5 सितंबर की दोपहर को भगवान कृष्ण को भोग आरती के बाद मालपुआ का प्रसाद श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे.
यह भी पढ़े :- बस्तर के स्कूल में बदहाली पर बरसे दीपक बैज, बोले- 153 बच्चों के लिए पर्याप्त शिक्षक और कमरे तक नहीं
हर साल की तरह इस साल भी जैतूसाव मठ में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा. भगवान कृष्ण को मालपुआ का भोग अर्पित करने के बाद भक्तों को प्रसाद के रूप में मालपुआ वितरित किया जाएगा. इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन होगा.गैस चूल्हा से मालपुआ नहीं बनता इसलिए भट्टी के माध्यम से मालपुआ बनाया जाता है.




