रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद पार्टी ने संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों के नाम घोषित किए हैं।
यह भी पढ़े :- महिलाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर, आर्थिक रूप से सशक्त हो रही महिलाएं: रूप कुमारी चौधरी
प्रदेश मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।





