कोरिया। जिले के चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक 22 वर्षीय युवती की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :- जंगल में शिकार की तैयारी से पहले शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग ने जाल और हथियार किए जब्त
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पायल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पायल ने कॉपरेटिव लाइन, वार्ड नंबर 09 स्थित अपने घर में सुबह करीब 4 बजे फांसी लगाई।
घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद इसकी सूचना चरचा कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल युवती के आत्महत्या करने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती किन परिस्थितियों से गुजर रही थी और घटना से पहले उसकी किसी से बातचीत या विवाद हुआ था या नहीं।
घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और युवती के आत्महत्या करने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।




