बीजापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं दक्षिण बस्तर में भाजपा के कद्दावर नेता महेश गागड़ा ने बीजापुर जिले के घुर नक्सल प्रभावित भैरमगढ़ ब्लॉक के बेदरे के आश्रित ग्राम तिमुरगुंडा में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़े :- 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
महेश गागड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और राष्ट्रहित में अपना योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मिलकर प्रयास करने की बात कही।

इसके बाद पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भोपालपटनम ब्लॉक की केरपे ग्राम पंचायत पहुंचे, जहां आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता की।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव में आज भी बिजली नहीं पहुंची है और भोपालपटनम ब्लाक मुख्यालय से केरपे की दुरी 80 किलोमीटर है इसे भैरमगढ़ ब्लॉक में शामिल किया जाना चाहिए।

दोनों कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान दोनों गांवों के निवासियों के लिए खेलकूद का आयोजन किया गया था। दोनों गांव इंद्रवती टाईगर रिजर्व क्षेत्र के अत्यंत घने वन क्षेत्र में स्थित है।





