रायपुर : भिलाई के सेक्टर-7 स्थित Maharana Pratap Bhavan Hostel में रविवार सुबह 19 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। घटना के बाद छात्रावास में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़े :- Never Give Up : टूटी हुई 9 पसलियां…घायल फेफड़े…बड़ी सर्जरी…! NEET देने पहुंची सडक हादसे में घायल छात्रा सृष्टि दुबे
मृतक की पहचान निखिल पौसार्य (19), पिता प्रहलाद पौसार्य के रूप में हुई है। वह मूल रूप से Pandariya का रहने वाला था और भिलाई में पढ़ाई के लिए आया था। बताया जा रहा है कि उसने दोस्तों से कहा था कि वह कुछ समय अकेला रहना चाहता है।
जानकारी के मुताबिक निखिल Sai Mahavidyalaya में बीएससी बायो की पढ़ाई कर रहा था। वह पिछले करीब एक साल से भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित छात्रावास में रह रहा था।
रविवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर अन्य छात्रों को संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला गया। अंदर निखिल का शव फंदे पर लटका मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
फिलहाल पुलिस छात्र की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।



