बिलासपुर। किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने रतनपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 180 क्विंटल अमानक खाद जब्त किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से खाद विक्रेताओं और दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े :- रायपुर में बदमाशों का आतंक: कॉलोनी में घुसकर युवक पर डंडे से हमला, CCTV आया सामने
कृषि विभाग की टीम ने रतनपुर क्षेत्र की विभिन्न दुकानों और सहकारी समितियों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सेवा सहकारी समिति चपोरा में रिकॉर्ड संधारण और खाद भंडारण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। वहीं मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर में भी कई गड़बड़ियां सामने आईं।
इसके अलावा सेवा सहकारी समिति रतनपुर और उन्नत कृषि सेवा केंद्र रतनपुर में भी खाद विक्रय एवं भंडारण संबंधी नियमों के उल्लंघन पाए गए। विभागीय जांच में दस्तावेजों और स्टॉक रिकॉर्ड में खामियां मिलने के बाद संबंधित संस्थाओं और विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कृषि विभाग का कहना है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी और खाद-बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने नियमित जांच अभियान चलाए जाएंगे।



