25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के साथ इस बार भीषण गर्मी के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से बड़े बदलावों के संकेत मिल रहे हैं। सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश और मंगल के मेष राशि में गोचर से बना अग्नि संयोग कई राशियों के लिए तरक्की और आर्थिक लाभ के द्वार खोल सकता है।
यह भी पढ़े :- अफेयर का विवाद पहुंचा थाने, प्रेमिका ने सबके सामने की बॉयफ्रेंड की पिटाई, पढ़े पूरी खबर
ज्योतिषाचार्य विभोर इंदुसुत के अनुसार, सूर्य 25 मई की शाम 3:38 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य के रोहिणी में प्रवेश के बाद शुरुआती 9 दिनों को नौतपा कहा जाता है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ने से गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है।
इस वर्ष नौतपा सामान्य से अधिक प्रचंड रहने की संभावना जताई जा रही है। इसकी बड़ी वजह मंगल ग्रह का 11 मई को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करना है। सूर्य और मंगल दोनों अग्नि तत्व के ग्रह माने जाते हैं, ऐसे में इनका प्रभाव देशभर में तेज गर्मी और लू की स्थिति पैदा कर सकता है।
नौतपा के दौरान ग्रहों की चाल
26 मई: बुध ग्रह का पश्चिम दिशा में उदय
29 मई: बुध का मिथुन राशि में प्रवेश, मंगल का भरणी नक्षत्र में गोचर
31 मई: शुक्र का पुनर्वसु नक्षत्र और केतु का मघा नक्षत्र में प्रवेश
1 जून: देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश
2 जून: बुध ग्रह का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर
इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
वृषभ राशि:
करियर और प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।
कर्क राशि:
यह समय करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा।
वृश्चिक राशि:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में लाभ के संकेत हैं।



