रायपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज शनिवार को नया अध्याय जुड़ गया, जब सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में पहली बार भाजपा सरकार के गठन के साथ ही सत्ता परिवर्तन का लंबे समय से देखा जा रहा सपना साकार हुआ।
यह भी पढ़े :- देवभोग नगर पंचायत में सीएमओ चेंबर बना अखाड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल
इस अवसर पर विष्णुदेव साय कोलकाता पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें तथा मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने केवल सरकार परिवर्तन नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और नई कार्यसंस्कृति के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की ताकत से पश्चिम बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन से राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, किसानों को समृद्धि का नया मार्ग मिलेगा और मातृशक्ति को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगा। राज्य में माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा युवाओं को उनके सपनों के अनुरूप अवसर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार पश्चिम बंगाल को एक बार फिर “सोनार बांग्ला” की अवधारणा की ओर अग्रसर करेगी।



