पटना, 18 अप्रैल। CM Muslim cap controversy : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं। जनता दरबार के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बुजुर्ग द्वारा पहनाई जा रही मुस्लिम टोपी को विनम्रता से स्वीकार करने से इनकार करते नजर आ रहे हैं।
जनता दरबार में पहुंचे थे अल्पसंख्यक समाज
बताया जा रहा है कि जनता दरबार में अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोग मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को गमछा और बुके भेंट किया, जिसे Samrat Choudhary ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया। हालांकि, जब उन्हें टोपी पहनाने की कोशिश की गई, तो उन्होंने शालीनता के साथ मना कर दिया।
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत पसंद बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं।राजनीति
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के साथ भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। उस समय उन्होंने कहा था कि वे किसी धर्म का अनादर नहीं करते, लेकिन व्यक्तिगत रूप से कोई चीज पहनना या न पहनना उनका अधिकार है। फिलहाल इस पूरे मामले पर Samrat Choudhary की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



