रायपुर। राजधानी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। NSUI नेता और कार्यकर्ता उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले की ओर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें पहले ही रोक दिया।
यह भी पढ़े :- राजनांदगांव डबल मर्डर केस: 11 दोषियों को उम्रकैद, 4 साल बाद आया फैसला
पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
बंगले की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसके बाद कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
10 साल से नहीं हुए छात्रसंघ चुनाव
NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 10 वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की लोकतांत्रिक भागीदारी को रोका जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल छात्रसंघ चुनाव कराना है और यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
आगे की रणनीति का ऐलान
NSUI ने चेतावनी दी है कि कल से सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा 20 अप्रैल को मशाल रैली निकाली जाएगी इसके बाद भी मांग नहीं मानी गई तो सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा गौरतलब है कि इससे पहले भी NSUI कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों का घेराव कर छात्रसंघ चुनाव की मांग उठा चुके हैं।



