West Bengal BJP Manifesto : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को अपना चुनावी घोषणापत्र ‘भरोसा पत्र’ जारी किया। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में इसे जारी करते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया।
यह भी पढ़े :- कांकेर सड़क हादसा: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, CM साय ने जताया शोक
घोषणापत्र जारी (West Bengal BJP Manifesto) करते हुए अमित शाह ने सत्तारूढ़ Mamata Banerjee सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है और बीजेपी का यह ‘भरोसा पत्र’ ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण का रोडमैप है।
45 दिन में सातवां वेतन आयोग लागू करने का वादा
बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने वादा किया है कि सत्ता में आने के 45 दिनों के भीतर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाएंगी और लंबित महंगाई भत्ता (DA) का भुगतान किया जाएगा।
घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस की नीति
घोषणापत्र में सुरक्षा और सीमा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। अमित शाह ने कहा कि राज्य में घुसपैठ के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा और ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महिलाओं और युवाओं पर फोकस
पार्टी ने महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाओं का भी ऐलान किया है। बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने का वादा किया गया है। साथ ही महिलाओं और जरूरतमंद वर्ग को आर्थिक सहायता देने के लिए कैश सपोर्ट योजनाएं लागू करने की बात कही गई है।
बीजेपी के इस ‘भरोसा पत्र’ (West Bengal BJP Manifesto) के जारी होने के बाद राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि पार्टी के इन वादों पर पश्चिम बंगाल की जनता कितना भरोसा जताती है।



