रायपुर। छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर आज राजधानी रायपुर में बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का घेराव करेगी।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में इंसानियत शर्मसार: युवक को नग्न कर सड़कों पर दौड़ाकर पीटा, VIDEO वायरल
इस आंदोलन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय करेंगे।
एनएसयूआई के मुताबिक, यह आंदोलन सिर्फ रायपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों में एक साथ घेराव कर छात्र हितों की आवाज उठाई जाएगी। इसी क्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का भी घेराव किया जाएगा।
घेराव विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से शुरू होकर परिसर के भीतर तक जाएगा। एनएसयूआई ने इस आंदोलन को छात्रसंघ चुनाव बहाली के लिए निर्णायक बताते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है।



