PM Narendra Modi in Thiruvalla : केरल के तिरुवल्ला में आयोजित एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ फिल्मों और संवेदनशील मुद्दों के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़े :- RTE में बड़ी लापरवाही: 16 हजार आवेदन लंबित, हाईकोर्ट सख्त
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘धुरंधर’ , ‘केरला फाइल्स’ और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन फिल्मों के जरिए समाज में भ्रम पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया गया।
अपने भाषण में पीएम मोदी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लागू होने के समय विपक्ष ने कई तरह की अफवाहें फैलाईं, जबकि इससे देश को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) और समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) जैसे मुद्दों पर भी विपक्ष को घेरा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सबरीमाला मंदिर से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मंदिर की परंपराओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई और अब वहां चोरी-लूट के मामलों में कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एलडीएफ सरकार इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से बच रही है। (PM Narendra Modi in Thiruvalla)
अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में केरल की जनता ही तय करेगी कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि एनडीए सत्ता में आती है, तो एलडीएफ और यूडीएफ के कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर दोषियों से पैसा वापस लिया जाएगा। (PM Narendra Modi in Thiruvalla)



