भानुप्रतापपुर :- कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, युवक दुर्गूकोंदल से अपने मामा को छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी दुर्गूकोंदल–कोदपाखा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुरेवाही निवासी परदेशी गावड़े के रूप में हुई है, जो थाना सिकसोड़ क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
हादसे के तुरंत बाद संयोगवश जिला कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीर सागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उसी मार्ग से गुजर रहे थे। कलेक्टर ने पुलिस को दीं सूचना
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश है
फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।




