कांकेर – कांकेर जिले के परतापुर थाना अंतर्गत नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 03 नग आईईडी बरामद कर एक बड़ी घटना को टाल दिया है।ग्राम मुरूलनापा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी लगाए थे। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 02 नग प्रेशर कुकर आईईडी (लगभग 5-5 किलो) एवं 01 नग बीयर बोतल आईईडी बरामद किया।
बरामद सभी आईईडी को मौके पर ही बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर नष्ट किया गया।फिलहाल इस मामले में थाना परतापुर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक बार फिर नक्सलियों की साजिश नाकाम हुई है।


