सुकमा। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कोहकामेटा और किहकार में बजरंग दल का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ ईसाई धर्म अपना चुके कुछ आदिवासी परिवारों को भी आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान मूल धर्म में वापसी के प्रयासों के तहत तीन आदिवासी परिवारों ने पुनः सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की। आयोजकों के अनुसार, सनातन संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप सभी परिवारों का विधिवत एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में बजरंग दल जिला संयोजक करमवीर सिंह काकू, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष उत्तम भौमिक, बजरंग दल कार्यकर्ता विक्रम यादव, संतोष नुरेटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा, आदिवासी समाज की एकता और धर्म जागरण से जुड़े कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। वहीं, स्थानीय स्तर पर इस आयोजन को लेकर चर्चा बनी हुई है।



