कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 24 नवंबर को हुए दर्दनाक हादसे में झुलसे निजी कंपनी के कर्मचारी श्याम चौहान की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह राहत वैन पर चढ़कर पेंटिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक ओएचई लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था।
यह भी पढ़े :- WPL 2026 Schedule: बीसीसीआई ने जारी किया पूरा कार्यक्रम, फाइनल वीक-डे पर खेला जाएगा
घटना के बाद उसे जिला अस्पताल से रेफर कर बिलासपुर के बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर का लगभग 30% हिस्सा जला है। पांच दिन से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे श्याम ने शनिवार को दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, 24 नवंबर को सुबह 10:10 बजे एआरटी में रूफ पेंटिंग के लिए ओएचई ब्लॉक लिया गया था। शाम 4:10 बजे कैंसल मेमो मिलने पर 4:20 बजे ओएचई लाइन चार्ज की गई, और इसके सिर्फ दो मिनट बाद—4:22 बजे—हादसा हो गया।
श्याम चौहान रेलवे कालोनी, कोरबा रनिंग रूम के पीछे रहता था। पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।



