रायगढ़। जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तराईमाल स्थित एनआरवीएस प्लांट में शुक्रवार सुबह फर्नेस सेक्शन में बड़ा हादसा हुआ। सुबह लगभग 7 बजे फर्नेस ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुआं दूर तक देखा गया।
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो में पति और ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
सूत्रों के अनुसार, हादसे में लगभग 4 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। हादसे में अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि घायल और मृतक संख्या में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
पूंजी पथरा थाने के थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि गंभीर घायल को रायपुर रेफर किया गया है और मौत की खबर सिर्फ अफवाह है। हादसे के बाद प्लांट को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है।
प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल पर सुरक्षा एवं जांच कार्य जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे जांच की जाएगी।



