Author: Shubhra RNN

करौली, 17 अप्रैल। SDM Bribery Case : राजस्थान के करौली जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नादौती की SDM काजल मीणा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उनके रीडर और क्लर्क को भी अरेस्ट किया गया है, जबकि क्लर्क के बैग से 4 लाख रुपये का संदिग्ध कैश बरामद हुआ है। राजस्थान के करौली जिले में ACB ने एक हाई प्रोफाइल घूसकांड का खुलासा करते हुए नादौती SDM काजल मीणा, उनके रीडर दिनेश सैनी और क्लर्क प्रवीण धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई…

Read More

सक्ति, 17 अप्रैल। Vedanta Power Plant Accident : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए भीषण वेदांता पावर प्लांट विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस हादसे में 20 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल अब भी इलाजरत हैं। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के थाना डभरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:33 बजे बायलर-1 में भीषण विस्फोट हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में 20 मजदूरों की मौत…

Read More

गरियाबंद, 17 अप्रैल। Gas Cylinder Shortage : जिले में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर भारी अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। जिला मुख्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उपभोक्ताओं की लंबी कतारें और सिलेंडर के लिए मारा-मारी जैसे हालात नजर आ रहे हैं। गरियाबंद जिला मुख्यालय में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर गंभीर अव्यवस्था सामने आई है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग घंटों से कतार में खड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। स्थिति इतनी बिगड़…

Read More

रायपुर, 16 अप्रैल। School Holiday : छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पूरे प्रदेश में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। https://twitter.com/vishnudsai/status/2044705090657989076 40 डिग्री पार तापमान बना वजह प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। गर्मी के चलते बच्चों की तबीयत खराब होने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद सरकार ने तुरंत यह निर्णय लिया। 20 अप्रैल से लागू होगा आदेश सरकार के…

Read More

सक्ती, 16 अप्रैल। Protest Violence : छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत के बाद भड़के विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए। फगुरम गांव में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस बल पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में कोरबा बटालियन में पदस्थ आरक्षक राजेश कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है, वहीं अन्य कई पुलिस कर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। मुआवजे की मांग को लेकर बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, बच्ची की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण…

Read More

रायपुर, 16 अप्रैल। Ration Distribution : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत खाद्यान्न भंडारण और वितरण व्यवस्था को मजबूत किया गया है। अप्रैल से जून 2026 तक तीन माह के राशन वितरण की योजना के तहत जिले की 695 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 70 प्रतिशत से अधिक खाद्यान्न का भंडारण पूरा कर लिया गया है। तीन माह के राशन की सुविधा लागू खाद्य विभाग के अनुसार सभी उचित मूल्य दुकानों में तीन माह का राशन सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है और कहीं भी कोई समस्या सामने नहीं आई है। साथ ही…

Read More

रायपुर, 16 अप्रैल। Fire Accident : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में भीषण आग लग गई। आग पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में भड़की और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दमकल विभाग की बड़ी कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। शुरुआत में 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग की भयावहता को देखते…

Read More

मुंबई, 16 अप्रैल। Dirty Video Case : मुंबई में चर्चित बाबा अशोक खरात मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और मानहानिकारक बताया है। मंगलवार को जारी बयान में चाकणकर ने कहा कि पिछले 28 दिनों से उनके और उनके परिवार के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश के तहत झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य केवल उनकी छवि खराब करना है। ED और पुलिस की जांच जारी उन्होंने साफ कहा कि अब…

Read More

बिहार, 16 अप्रैल। Bihar CM Samrat Chaudhary : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गए हैं। उनका शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने उन पर तीखा हमला बोला है। https://raipurnewsnetwork.in/2026/04/15/samrat-chaudhary-to-take-oath-today-will-become-bihars-24th-chief-minister/ वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कुछ शब्दों को सही ढंग से नहीं पढ़ पाए, जिसके बाद राजद और कांग्रेस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। राजद ने वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा कि जो लोग दूसरों की शिक्षा और परिवारवाद पर…

Read More

सक्ती, 15 अप्रैल। Industrial Accident : सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा सामने आया है। बॉयलर फटने से पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।सूत्रों के अनुसार हादसे में अब तक 17 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से 40 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना ज़ोरदार था कि इससे प्लांट परिसर को भारी नुकसान पहुंचा। इसके बाद, प्लांट के अंदर की पहली तस्वीरें RNN पर सामने आई हैं, जिनमें राहत और…

Read More