सक्ती, 15 अप्रैल। Industrial Accident : सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा सामने आया है। बॉयलर फटने से पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।सूत्रों के अनुसार हादसे में अब तक 17 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से 40 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना ज़ोरदार था कि इससे प्लांट परिसर को भारी नुकसान पहुंचा। इसके बाद, प्लांट के अंदर की पहली तस्वीरें RNN पर सामने आई हैं, जिनमें राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्रशासन और आपदा राहत (Industrial Accident) दल मौके पर पहुंच चुके हैं। घायलों को तत्काल अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है।


