Author: शशि
जगदलपुर। एनएमडीसी की वादाखिलाफी को लेकर बस्तर में जन असंतोष बढ़ता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और एनएमडीसी ने लोगों के अधिकारों का सम्मान नहीं किया, तो वे सड़कों पर उतरेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि एनएमडीसी और सरकार की मिलीभगत से बस्तरवासियों के साथ खुला धोखा किया जा रहा है। पार्टी ने एनएमडीसी के निजीकरण को रोकने, बस्तरवासियों को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने, प्रभावित गांवों में पानी, बिजली, सड़क और विकास कार्य के लिए सीएसआर मद से राशि देने, प्रदूषण पर रोक लगाने, मुफ्त इलाज और सुपर स्पेशियलिटी…
दंतेवाड़ा। जिले में एनएमडीसी की स्लरी पाइपलाइन परियोजना में लगी एक पोकलेन मशीन को अज्ञात लोगों ने बीती रात आग के हवाले कर दिया। यह घटना बचेली थाना क्षेत्र अंतर्गत हेंद्री पेट्रोल पंप के पीछे की बताई जा रही है। गौरतलब है कि बीते तीन दिनों के भीतर यह दूसरी पोकलेन मशीन है जिसे जलाया गया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एनएमडीसी जगदलपुर से किरंदुल तक स्लरी पाइपलाइन बिछा रही है, जिसके माध्यम से लौह चूर्ण का परिवहन किया जाना है। इस परियोजना का कार्य एल एंड टी (L&T) कंपनी द्वारा किया जा रहा था, और जलाई…
कांकेर। कांकेर जिले के अंतिम छोर के कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत आने वाले सुदूर अंचल के कोटरी नदी पार स्थित सीताराम (सितरम) सहित नारायणपुर जिले के गारपा, पांगुर होंगे की प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर नम्रता द्वारा विद्यालय पहुंचकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा-वार विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पठन-पाठन क्षमता, लेखन कौशल, गणितीय समझ एवं सामान्य ज्ञान का परीक्षण किया। बच्चों से पाठ्य पुस्तकों को पढ़वाया गया साथ ही इस दौरान कलेक्टर द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए…
धमतरी। जिले का रहने वाला एक आर्मी का जवान रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है। जिससे जिले में हड़कंप मच गया है। वही परिजनों ने सिहावा थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है, कि सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम भीतररास निवासी सत्येंद्र शांडिल्य भारतीय सेना का जवान है। जो पंजाब जालंधर में पदस्थ है। ये भी खबर पढ़े: रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम को लेकर अधिसूचना जारी, 23 जनवरी से लागू वही जवान छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। और छुट्टी समाप्त होने…
REPUBLIC DAY : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गणतंत्र दिवस के मौके पर बिलासपुर में झंडा फहराएंगे| तो वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव बस्तर और डिप्टी सीएम विजय शर्मा सरगुजा में झंडा फहराते हुए नजर आएंगे | दरअसल हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा| इस कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से अतिथियों की लिस्ट जारी कर दी गई है| किस जिले में कौन फहराएगा झंडा- बिलासपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग- तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री…
रायपुर। साय शासन ने राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार रायपुर नगर क्षेत्र को औपचारिक रूप से पुलिस कमिश्नरेट घोषित किया गया है। यह व्यवस्था 23 जनवरी 2026 से प्रभावशील होगी। 19 लाख जनसंख्या अधिसूचना में बताया गया है, कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या लगभग 19 लाख है और बढ़ती आबादी, अपराध, ट्रैफिक दबाव एवं शहरी चुनौतियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इन थानों को शामिल किया गया पुलिस कमिश्नर प्रणाली में अधिसूचना के अनुसार रायपुर नगर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया की एक कथित ‘काली डायरी’ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस डायरी में पुलिस अधिकारियों, साइबर क्राइम टीम के सदस्यों और कुछ पत्रकारों को दिए गए पेमेंट का पूरा लेखा-जोखा दर्ज है। RTI एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस डायरी को शेयर कर सनसनी फैला दी है। हालांकि, डायरी के पन्नों की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है और इसे राजनीतिक या व्यक्तिगत साजिश का हिस्सा भी माना जा रहा है। कुणाल शुक्ला के पोस्ट के अनुसार, डायरी में साल 2025 की तारीखों…
रायपुर। CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। इसके तहत सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर तीनों अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। ये भी खबर पढ़े : रायपुर में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, सीएम साय जल्द लेंगे अंतिम फैसला किरण कौशल को पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं अवनीश शरण को मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है और आकाश छिकारा को बस्तर का कलेक्टर बनाया गया है।
रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ आज नई दिल्ली स्थित 12, सफदरजंग रोड पर अपने आधिकारिक आवास पर भेंट की। इस बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र की प्रगति, रबी फसल वर्ष 2025–26 की तैयारियों तथा किसानों को मूल्य समर्थन उपलब्ध कराने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की…
रायपुर। भारत इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की तैयारियों में जुटा है। इस समिट में दुनिया भर के एआई के धुरंधर शामिल होंगे और इस वैश्विक मंच पर भारत के युवाओं को भी अपना पुरुषार्थ दिखाने का अवसर मिलेगा। अब एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल मशीनों, एल्गोरिदम या ऑटोमेशन तक सीमित नहीं है। एआई को सभी के लिए उपयोगी और सुलभ कैसे बनाया जाए। खासतौर पर महिलाओं, युवाओं और उन कामगारों के लिए, जो अब तक औपचारिक अर्थव्यवस्था से दूर रहे हैं। एआई की सबसे बड़ी ताकत यह नहीं है, कि वह इंसानों की जगह ले बल्कि यह है, कि वह…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.