Author: RAJ
बेंगलुरु। इंटरनेशनल पॉप स्टार Akon के बेंगलुरु कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दर्शक उनके साथ स्टेज पर बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं। Akon अपने इंडिया टूर के तहत 14 नवंबर को बेंगलुरु में लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। जब वे अपने मशहूर गाने ‘Sexy B*tch’ परफॉर्म करते हुए दर्शकों के करीब पहुंचे, तभी कुछ फैंस ने उनसे हाथ मिलाने के बजाय उनके पैंट खींचना शुरू कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि Akon कई बार अपने कपड़े संभालते और इस दौरान काफी असहज महसूस करते नजर आए।…
CG Breaking: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है और अपना इस्तीफा पत्र राज्यपाल को सौंपा है। उच्चस्तरीय मीटिंग और कानूनी सलाह-मशविरे के बीच इस मुद्दे पर जल्द ही स्पष्ट बयान आने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रफुल्ल एन भारत को जनवरी 2024 में राज्य सरकार द्वारा महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। उनके नाम पर मंत्रिपरिषद की बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद विधि-विद्यायी विभाग ने पदस्थापना आदेश जारी किया था। इस्तीफा पत्र में प्रफुल्ल एन भारत ने लिखा कि उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और…
रायपुर। बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद तेजी से समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और प्रदेश सरकार ग्रामीणों को शासन की मूलभूत योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है। इस दिशा में ‘नियद नेल्लानार योजना’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जिसके तहत अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीण तेजी से विकास गतिविधियों से लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोण्डागांव में गाड़ा समाज द्वारा आयोजित बूढ़ादेव महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने 127 करोड़ रुपये की लागत से 61 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कोनगुड़…
रायपुर। अखंड भारत के शिल्पकार और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सूरजपुर में आज भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में जनसैलाब उमड़ा और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया। मंत्री राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इसी अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाना राष्ट्र के प्रति गर्व और कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों का सफलतापूर्वक…
रायपुर। उपमुख्यमंत्री और कवर्धा के विधायक विजय शर्मा ने आज कवर्धा में अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित 250 सीटर नालंदा लाइब्रेरी का भूमिपूजन किया। 4.41 करोड़ रूपये की लागत से बन रही इस लाइब्रेरी का उद्देश्य जिले में शिक्षा, अध्ययन संसाधनों और ज्ञान-संस्कृति को नई दिशा देना है। इस अवसर पर कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि यह नालंदा परिसर कवर्धा में बहुआयामी ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित होगा और शिक्षा…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफे’ का भव्य उद्घाटन किया, जो नक्सली हिंसा से प्रभावित और मुख्यधारा में लौटे सदस्यों के पुनर्वास एवं स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। यह कैफे पुलिस लाइन परिसर में स्थापित किया गया है और बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन के सकारात्मक बदलाव का प्रतीक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कैफे में कार्यरत नारायणपुर की फगनी, सुकमा की पुष्पा ठाकुर, बीरेंद्र ठाकुर, बस्तर की आशमती और प्रेमिला बघेल से सौहार्दपूर्ण बातचीत की और उन्हें नई शुरुआत के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने…
हैदराबाद : बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित ‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट में देसी अवतार में धमाल मचा दिया। एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ के टाइटल लॉन्च पर प्रियंका ने सफेद हाफ साड़ी में राजसी अंदाज दिखाया, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया। इवेंट में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन, राजामौली, एमएम कीरवानी, भूषण कुमार, नम्रता शिरोडकर और सितारा भी मौजूद थे। प्रियंका ने स्टेज पर स्पीच देकर सबका दिल जीत लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वेन्यू पहुंचते ही प्रियंका ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन किया और भीड़ की…
रायपुर। राजधानी के कमल विहार क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां हिस्ट्रीशीटर लेडी बदमाश मोनिका सचदेवा और उसके गैंग ने दो छात्राओं और उनके भाई को फ्लैट में बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला ने खुद को पुलिस की महिला SI बताकर धमकाया और गलत कार्य में फंसाने का भय दिखाते हुए पीड़ितों से 25 हजार रुपये जबरन वसूल लिए। पीड़ित छात्राओं और युवक को गैंग ने पूरी रात बंधक बनाकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़ितों ने मुजगहन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें डकैती और छेड़छाड़ सहित कई गंभीर धाराओं में…
IND A vs PAK A: दोहा। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 8 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ पाकिस्तान शाहीन्स ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में ओमान को हराया था और अब भारत को हराकर अपनी लय बरकरार रखी है। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला…
Delhi Blast : नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला बम धमाके की जांच में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी करते हुए राष्ट्रीय राजधानी से आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया है। धमाके में इस्तेमाल हुई हुंडई i20 कार इसी आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। एनआईए ने दिल्ली पुलिस से मामले को अपने हाथ में लेने के बाद व्यापक जांच के दौरान यह सफलता हासिल की। जांच में पता चला है कि आमिर राशिद अली जम्मू-कश्मीर के पंपोर का निवासी है और उसने हमलावर डॉ. उमर नबी के साथ मिलकर लाल…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.