Author: RAJ
कानपुर। एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय दिव्या ने अपनी बड़ी बहन को नशेड़ी दूल्हे से बचाने की कोशिश में जान दे दी। घटना नगवां गांव की है। दिव्या की मां की मौत के बाद पिता संजय नशे का आदि होकर बच्चों को छोड़कर चला गया था। परिवार की जिम्मेदारी बहनों पर आ गई। शादी को लेकर विरोध और आत्महत्या उन्नाव निवासी मामा ने बड़ी बहन सिम्मी की शादी नशेड़ी युवक से तय कर दी। जब दिव्या को पता चला कि लड़का नशा करता है, तो उसने मामा से फोन पर रिश्ता तोड़ने की बात कही। लेकिन…
धमतरी। जिले में धान खरीदी प्रक्रिया में रुकावटें आने से किसान आर्थिक और मानसिक संकट में हैं। अपनी समस्याओं को लेकर कई किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को अपनी पीड़ा सुनाई। स्थिति इतनी गंभीर है कि कुछ किसानों को अपने परिवारिक कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ा, तो कुछ किसानों का आधा धान खराब बताकर लौटा दिया गया। किसान जागेश्वर कुम्हार की व्यथा ग्राम सिवनीखुर्द के किसान जागेश्वर कुम्हार ने बताया कि उनके पास 1.45 एकड़ खेत है। पिछले दो हफ्तों से धान बेचने के लिए वे दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। धान की बिक्री न होने के कारण…
रायपुर। पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कामले के दिशा-निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेलीबांधा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रमाकांत साहू और थाना प्रभारी तेलीबांधा की टीम ने विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। 3.7 किलो गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार सर्चिंग के दौरान आरती तेलासी (30 वर्ष) पत्नी आशीष तेलासी, निवासी सुभाष नगर, देवारपारा के पास से एक सफेद प्लास्टिक थैला और एक कपड़े का…
रायपुर। बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रमुख आरोपियों को बड़ी राहत दी है। सौम्या चौरसिया, रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य आरोपियों को अब रेगुलर जमानत प्रदान की गई है। इससे पहले ये सभी अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर थे। जमानत पर शर्तें और कानूनी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के साथ कुछ शर्तें भी लगाईं, जिनमें राज्य से बाहर न जाने के निर्देश शामिल हैं। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाला बग़ाची की पीठ ने सुनाया। अदालत ने सभी तथ्यों और दलीलों की सुनवाई के बाद यह निर्णय दिया। आरोपियों के पक्ष…
Soumya Suryakant and Ranu have been granted bail : करोड़ों रुपये के घोटालों में आरोपी रहे सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। ये सभी आरोपी अभी तक अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर थे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत एवं जस्टिस जयमाला बगाची के न्यायालय से उक्त आरोपियों को राज्य से बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे, हर्षवर्धन परघनिया, शशांक मिश्रा, तुषार गिरी एवं मुक्त गुप्ता ने पैरवी की। वहीं राज्य शासन की ओर वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी एवं राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता रवि शर्मा…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 04 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में कई बड़े फैसले लेने की उम्मीद जताई जा रही है।
Budget Session 2026: संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण ने भविष्य के भारत का खाका पेश कर दिया है. हालांकि, सदन में माहौल तब गरमा गया जब राष्ट्रपति ने ‘जी राम जी’ (VB-G RAM G) कानून का जिक्र किया, जिसे लेकर विपक्ष ने भारी हंगामा किया. राष्ट्रपति के अभिभाषण की 10 मुख्य बातें
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष और छग विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने आगामी Chhattisgarh Budget Session 2026 और राज्य के आर्थिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक और सकारात्मक बातचीत की। सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च तक चलने की संभावना है। सेशन के दौरान 27 फरवरी को बजट पेश किए जाने की उम्मीद है। सत्र की शुरुआत गवर्नर के अभिभाषण से होगी, जिसके बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस बैठक के दौरान…
बलौदाबाजार : जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत अर्जुनी ग्राम पंचायत में सरपंच, उप सरपंच और पंचायत सचिव पर Arjuni Panchayat House Tax Scam से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधि उनसे ‘घर टैक्स’ के नाम पर अवैध रूप से पैसे वसूल रहे हैं और भुगतान न करने पर राशन कार्ड काटने की धमकी दी जा रही है। ग्रामीण सुमित्रा बाई, चित्ररेखा साहू, टिकेश्वरी साहू, वर्षा साहू और मंजू वर्मा ने आरोप लगाया कि सरपंच कविता ध्रुव, उनके ससुर सुखराम ध्रुव, उप सरपंच विष्णु साहू और सचिव राजेश कुमार साहू उनसे मनमानी राशि की मांग…
राजनांदगांव : जिले के खैरागढ़ क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां प्रेम-प्रसंग को शादी में बदलने का दबाव बना रही युवती की उसके प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस Rajnandgaon Girlfriend Murder Case को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 26 जनवरी की दोपहर की है, जब लोग गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में व्यस्त थे। उसी दौरान खैरागढ़ पुलिस को हरडुवा बांध में पानी में एक युवती की लाश तैरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती के…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
