Author: RAJ
CG News: भारतमाला परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सड़क नेटवर्क को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने रायपुर के आरंग से बिलासपुर के दर्री तक करीब 95 किलोमीटर लंबा 6-लेन एक्सेस कंट्रोल मार्ग बनाने और मुंबई–नागपुर समृद्धि मार्ग का विस्तार रायपुर तक करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को सौंपा है। इस सिलसिले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रस्ताव पर चर्चा की। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बैठक में छत्तीसगढ़ की आठ सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा…
UGC New Rule : बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने सुनवाई के दौरान इन नियमों को लेकर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि ये नियम अस्पष्ट हैं तथा इनके दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि देश ने जातिविहीन समाज की दिशा में काफी कुछ हासिल किया है, ऐसे में यह देखना होगा कि कहीं हम उल्टी दिशा में तो…
Chhattisgarh Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (Chhattisgarh Assembly Budget Session) को लेकर विधानसभा सचिवालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना के मुताबिक, यह बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें होंगी.
Chhattisgarh Ration eKYC : राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी राहत दी है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत सभी लाभार्थियों का आधार से eKYC कराना अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने अब फेस eKYC की सुविधा शुरू की है, खासतौर पर बुजुर्ग, असहाय और बीमार लोगों के लिए। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन घर बैठे ही अपने चेहरे के माध्यम से eKYC पूरी कर सकते हैं। दरअसल, कई बुजुर्गों के फिंगरप्रिंट साफ न होने की वजह से बायोमेट्रिक eKYC नहीं हो पा रही थी।…
महाराष्ट्र – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। VIP मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने भारी सुरक्षा का बंदोबस्त किया है। अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार आज होने वाले अंतिम संस्कार से पहले पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज से आवास के लिए पार्थिव शरीर को लेकर रवाना हो गए हैं। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार होगा, जिसमें पीएम मोदी के भी शामिल होने की संभावना…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं), बिलासपुर संभागीय कार्यालय ने हाईस्कूल नियमित, स्वाध्यायी एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2026 को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। मंडल ने साफ तौर पर कहा है कि 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले अथवा अपात्र छात्र-छात्राओं को किसी भी स्थिति में प्रवेश पत्र वितरित नहीं किया जाएगा। यदि ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होते हैं, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था और प्राचार्य की होगी। संभागीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, बिलासपुर द्वारा 23 जनवरी 2026 को जारी पत्र में संभाग अंतर्गत आने वाले सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को यह निर्देश…
रायपुर: बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और जनजातीय अस्मिता को सहजने एवं संवारने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज माँ दंतेश्वरी मंदिर के पावन प्रांगण में जिला स्तरीय बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कला, नृत्य, संगीत एवं रीति-रिवाजों की जीवंत झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित जनसमूह को बस्तर की आत्मा से जोड़ दिया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि आज बस्तर बदल रहा है, बस्तर की तस्वीर बदल रही है और…
नई दिल्ली। दुनिया की आर्थिक और व्यापारिक राजनीति तेजी से नए संतुलन की ओर बढ़ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संरक्षणवादी नीतियों, ऊंचे टैरिफ और अनिश्चित व्यापार रुख ने वैश्विक साझेदारों को वैकल्पिक रणनीतियों पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी बदलाव के केंद्र में भारत एक मजबूत, स्थिर और भरोसेमंद आर्थिक साझेदार के रूप में उभर रहा है। यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका के कई देश अब पारंपरिक वेस्ट-सेंट्रिक आर्थिक मॉडल से दूरी बनाकर पश्चिम-पूर्व आर्थिक धुरी की ओर बढ़ रहे हैं। इस नई वैश्विक संरचना में भारत को दीर्घकालिक विकल्प और रणनीतिक संतुलन…
खैरागढ़। चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में सत्रहवां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका रहे। अपने संबोधन में उन्होंने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि अब यह संस्थान “राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़” के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम परिवर्तन से जुड़ी सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएंगी। राज्यपाल ने कहा कि इंदिरा सिंह संगीत प्रेमी थीं और उनके असामयिक निधन के बाद खैरागढ़ के तत्कालीन राजा ने पुत्री की स्मृति में अपना राजमहल दान कर इस…
बलौदाबाजार : अवैध धान कार्रवाई के तहत जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शासन के मंशानुरूप जिले में पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध धान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील पलारी क्षेत्र में दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 350 कट्टा अवैध धान जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले मामले में उपार्जन केंद्र रोहांसी क्षेत्र से…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
