Author: RAJ
रायपुर : ग्रामीण के धरसीवा थाना क्षेत्र में देर शाम एक धरसीवा सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब युवक अपने गांव से बाइक पर पेट्रोल भरवाने के लिए निकला था। घायल की पहचान कुलेश्वर निषाद, निवासी वार्ड क्रमांक 1, सुभाष चौक के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुलेश्वर निषाद जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचा, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुलेश्वर सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर…
छत्तीसगढ़ के शांति प्रिय धरा में कबीरपंथ का है व्यापक प्रभाव -मुख्यमंत्री विष्णु साय डबल इंजन की सरकार से लोगों को मिल रहा है फायदा, विकसित प्रदेश बनने छत्तीसगढ़ तेजी से अग्रसर संत समागम समारोह की राशि 50 लाख से बढाकर 75 लाख करने की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सतगुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा में हुए शामिल रायपुर- मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय रविवार को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पंथ उदित मुनि नाम साहेब,पंथ प्रकाश मुनि नाम साहब को चादर श्रीफल भेंट…
बिलासपुर : जिले में रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूने मकान में चोरी की घटना का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है। इस सफलता में पुलिस की तत्परता और मुखबिर तंत्र की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन माथुर (20 वर्ष, पिता संतोष माथुर) और जलेश्वर कुमार साहू (22 वर्ष, पिता सुरेश कुमार साहू), दोनों निवासी मदनपुर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए…
बिलासपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चकरभाठा और ACCU की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी सप्लाई पंजाब से होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चकरभाठा क्षेत्र के हिर्री माइंस और तिलक नगर के आसपास कुछ संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही बिलासपुर पुलिस…
दंतेवाड़ा : पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख रुपये मूल्य की मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की। इस सफल अभियान से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा निरीक्षक धनंजय सिन्हा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर दंतेवाड़ा की ओर आ रहे हैं। बताया गया कि यह शराब पिकअप वाहन (सीजी-18आर 439) और मारुति ईको वाहन (सीजी-18आर 0332) के जरिए लाई जा रही है, जिसे स्थानीय…
रायपुर :- राज्यपाल रमेन डेका ने राजिम कुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर राजिम पहुंचकर भगवान राजीव लोचन जी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
रायपुर : तेलीबांधा तालाब में पार्किंग शुल्क का विरोध तेज पूर्व महापौर एजाज ढ़ेबर नगर निगम आयुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन, निगम प्रशासन तेलीबांधा तालाब में गाड़ी पार्क करने पर दोपहिया वाहन से 10 रुपये और चारपहिया से लेगी 20 रुपये, शाम 4 बजे नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे, पार्किंग शुल्क तत्काल वापस लेने की मांग करेंगे।
रायपुर :- सीएम साय आज करेंगे कोरबा और सरगुजा का दौरा दोपहर 12 बजे कोरबा रवाना होंगे सीएम साय ग्राम रिस्ती में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल दोपहर 2.25 बजे सीएम साय पहुंचेंगे अंबिकापुर माता राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत शाम 5.30 बजे रायपुर लौटेंगे सीएम साय.
नई दिल्ली: आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो चुके हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां दाम लाइव करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत की अनुमति दी जाती है.…
रायपुर। बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तीन माह बाद फिर सहयोग केंद्र शुरू होगा। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के सभी मंत्रियों को बारी-बारी ठाकरे परिसर में बैठक समस्याएं सुनने और इसका समाधान करने के लिए कहा था। 2024 में इसका प्रारंभ किया गया था। 3 से 6 तक से मंत्री सुनेंगे समस्याएं 3 फरवरी को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय रहेंगे। 4 फरवरी को कैबिनेट…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
