Author: RAJ
रायपुर। राजधानी रायपुर से सनसनी खेज मामला सामने आया है। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तूता गांव में युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक की पहचान भूपेंद्र पटेल, निवासी तूता के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, वहीं शव के पास जहर भी बरामद किया गया है। इस रहस्यमयी घटनाक्रम ने मामले को और भी पेचीदा बना दिया है। सूचना मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक…
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एसपी रत्ना सिंह ने दो निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक के ट्रांसफर किये गये हैं। देखें आदेश……
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में एक बार फिर मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है। बैठक 04 फरवरी 2026 को सुबह 11ः30 बजे होगी। मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई है। कयास लगाया जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई जा सकती है। बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट मंत्री फैसलों की जानकारी देंगे।
वर्षों की मेहनत हुई साकार, बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से नवा रायपुर बना अंतरिक्ष विज्ञान का केंद्र बृजमोहन अग्रवाल के अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ को मिली अंतरिक्ष विज्ञान में नई पहचान नई दिल्ली/ रायपुर 3 फरवरी – नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र के शुभारंभ को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह केंद्र छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों को नया आकाश देने वाला मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने इसे राज्य को भविष्य का स्पेस टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया।…
पंकज विश्वकर्मा, समाचार संपादक रायपुर। छत्तीसगढ़. राज्य में 15 नवंबर से सरकार द्वारा धान खरीदी महाअभियान शुरू किया गया था। धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 को समाप्त हो गई है। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष धान खरीदी का लक्ष्य 160 लाख मिट्रिक टन था जबकि कुल खरीदी 139.8 ही हो पाई है। यह आंकड़ा तय सरकारी लक्ष्य से 13% की कमी दर्शाता है। धान खरीदी महाअभियान के शुरुआती दिनों में ही प्रदेश भर के सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने से उपार्जन प्रभावित हुआ था। चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के सभी 2058 सेवा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों को मिलने वाले राशन पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। रायपुर जिले के नागरिक आपूर्ति निगम (नान) गोदामों में कोर पीडीएस चावल अभी तक नहीं पहुंच पाया है, जिसका सीधा असर राशन वितरण पर पड़ रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार फरवरी और मार्च 2026 का चावल एक साथ हितग्राहियों को दिया जाना है, लेकिन पर्याप्त स्टॉक न होने से कई राशन दुकानों में वितरण शुरू नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले में खाद्य विभाग से एग्रीमेंट करने वाले 75 राइस मिलर्स ने अपना पूरा स्टॉक क्लियर…
रायपुर। एक्सिओम-4 मिशन के ग्रुप कैप्टन और अशोक चक्र से सम्मानित अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला मंगलवार को पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। वे आज नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में आयोजित ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राज्य में बच्चों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान और स्पेस एजुकेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रायपुर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में शुभांशु शुक्ला ने कहा, “मिशन पूरा होने के बाद यह मेरा पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। आज यहां ‘अंतरिक्ष…
रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद जनविश्वास बढ़ाने और प्रभावी पुलिसिंग को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) के निर्देशन में शंकर नगर स्थित सभागार में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में कमिश्नरी सिस्टम के तहत पुलिस की भूमिका, जिम्मेदारियां और आम जनता की अपेक्षाओं पर गहन चर्चा हुई। यह सेमिनार आरक्षक स्तर से लेकर पुलिस कमिश्नर तक रायपुर कमिश्नरेट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कमिश्नरेट के प्रमुख जोन अधिकारियों का उनके अधीनस्थ…
आम बजट सिर्फ नाम का है आम जनता के लिये बजट में जुमलों के सिवाय कुछ भी नहीं रायपुर। आम बजट में प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि इस बजट से महिलाएं काफी हताश एवं निराश है। आम बजट में महिलाओं को हर बार की तरह इस बार भी निराशा ही मिला। 2014 में 100 दिन में महंगाई कम करने की बात नरेन्द्र मोदी जी ने कहे थे महिलाओं को समझ नहीं आ रहा है कि नरेन्द्र मोदी के गिनती में 100 दिन आएंगे या नहीं। आम बजट पर महंगाई से निजात मिलेगा आश लगाये…
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला कार्यक्रम में होंगे शामिल, बच्चों से करेंगे संवाद अंतरिक्ष के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांगः भेजेंगे राकेट, बनेंगे सैटेलाइट, ट्रैक होंगे सैटेलाइट रायपुर – छत्तीसगढ़ के शैक्षिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में एक नई अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। अंतरिक्ष यात्री पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जिला प्रशासन रायपुर एवं IDYM फाउंडेशन द्वारा, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के सहयोग से “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का शुभारंभ किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत नवा रायपुर में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र (Antariksh Centre) की स्थापना की जा रही है,…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
