Author: RAJ
केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रायपुर,08 फरवरी 2026/केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने केन्द्रीय बजट को नवोत्थान और समावेशी विकास का वाहक बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत–2047 के दीर्घकालिक विजन को साकार करने वाला एक सशक्त दस्तावेज है। वे राजधानी रायपुर में एक दिवसीय प्रवास के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री लाल ने कहा कि इस बजट में अगले 25 वर्षों के लिए देश के आर्थिक, सामाजिक एवं बुनियादी ढांचे के विकास की स्पष्ट दिशा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि यह…
85 लाख की लागत, 4500 वर्ग फीट का विस्तार और कॉर्पोरेट स्तर की सुविधाएं: आंगनबाड़ी की परिभाषा बदल रहे हैं विधायक मूणत। बच्चों के लिए ‘लर्निंग विद फन’: बास्केटबॉल, स्विंग और शतरंज जैसे खेलों से लैस होगा बचपन। एक नहीं, चार हाई-टेक केंद्र दिलाएंगे रायपुर पश्चिम को नई पहचान; कल डीडी नगर में उद्यान की भी मिलेगी सौगात। जमीनी स्तर पर नियोजन: वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मूणत बनाते हैं विकास का ‘रोडमैप’। रायपुर: रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास केवल सड़कों और नालियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अब मानवीय संवेदनाओं और भविष्य की पीढ़ी को गढ़ने की…
रायपुर। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर पंडूम के शुभारंभ के अवसर पर राष्ट्रपति के मंच पर मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों को तो स्थान दिया गया, लेकिन बस्तर के दोनों आदिवासी सांसदों, कांकेर सांसद भोजराज नाग और बस्तर के सांसद महेश कश्यप को भाजपा सरकार ने मंच पर बैठाने के लायक भी नहीं समझा, जबकि प्रोटोकॉल के अनुसार सांसदों को मंच पर बैठाना था, बस्तर के दोनों ही सांसद आदिवासी वर्ग से आते है तथा बस्तर की जनता का प्रतिनिधित्व करते है। यह उन सांसदों का ही नहीं बस्तर की जनता और बस्तरिया अस्मिता का अपमान है। प्रदेश कांग्रेस…
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसकी गलती बस ये थी कि वह बुजुर्ग के घर के अंदर खेल रहा था। यह घटना उतई थाना क्षेत्र की है। जानिए क्या है पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 70 साल के बुजुर्ग ने ढाई साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी…
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सतत प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र को सड़क विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। राज्य शासन द्वारा बीरपुर 12 मील हनुमान मंदिर (सिलफिली) से कालीघाट महावीरपुर (अंबिकापुर) तक राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के डामरी मजबूतीकरण कार्य के लिए 28.19 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण परियोजना के माध्यम से लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या का समाधान होगा तथा आमजन को…
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद खेलों के प्रति उनका उत्साह सराहनीय है। उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित खेल मड़ई को प्रेरणादायक पहल बताते हुए सभी आयोजकों और प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा स्वर्गीय कुलदीप निगम की स्मृति में खेल मड़ई के अंतर्गत नेताजी सुभाष स्टेडियम, रायपुर में इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पत्रकार जगत की विभिन्न टीमों के बीच उत्साहपूर्ण और रोमांचक…
रायपुर। रायपुर में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रेस वार्ता कर रहे है। बजट 2026 – 27 के प्रमुख पहलुओं और विकास योजनाओं की जानकारी दे रहे है। आम बजट 2026, तमाम सेक्टर्स के लिए कई बड़े ऐलान किए देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार देश का बजट प्रस्तुत करके नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दिखाता है। यह सुधारों की यात्रा को मजबूत करता है और विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करता है। भविष्य को ध्यान में रखकर इस…
रायपुर :- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखंड और तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
नई दिल्ली। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में रसायन क्षेत्र में लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) को सशक्त बनाने, पर्यावरण संरक्षण के साथ औद्योगिक विकास को संतुलित करने तथा छत्तीसगढ़ जैसे औद्योगिक राज्यों की विशेष चुनौतियों को लेकर गंभीरता से मुद्दा उठाया। सांसद अग्रवाल ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय से प्रश्न करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग 60 प्रतिशत लघु उद्योग ‘लाल श्रेणी’ में आते हैं, जहां नदी प्रदूषण और खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि खतरनाक अपशिष्ट नियम, 2016 के अंतर्गत चक्रीय अर्थव्यवस्था मानकों…
रायपुर :- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आज पूरे भारत में MSME ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में, बैंक ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ वाणिज्य समिति सभागार में MSME ऋण वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को बैंक के नए MSME ऋण उत्पादों के बारे में जानकारी देना और उन्हें MSME ऋण वितरित करना था। इस कार्यक्रम में लगभग 70 उद्यमियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों को MSME उत्पादों से संबंधित जानकारी दी गई और संबंधित समस्याओं पर प्रतिक्रिया के आधार पर उत्पादों और प्रक्रियाओं में सुधार…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
