Author: अमिता
जल जीवन मिशन के तहत लगभग 41.87 लाख घरेलू नल कनेक्शन 5,564 ग्राम ‘हर घर जल ग्राम’ घोषित रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था में व्यापक और ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में अब तक 40 लाख 87 हजार 27 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं, जिससे 32 लाख से अधिक घरों तक नल…
बिलासपुर। जिले में सड़क ठेकेदार B.R. गोयल के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की टीम ने छापेमारी की है। आयकर विभाग की टीम पाराघाट टोल प्लाजा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर दस्तावेजों की जांच और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, आयकर टीम इंदौर, बिलासपुर समेत अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची है और कुल 3 वाहनों में कार्रवाई कर रही है। टीम टोल ऑफिस में भी मौजूद है और वित्तीय रिकॉर्ड, बिल और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें : –महासमुंद में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 75 लाख का गांजा जब्त…
एनीकेट, समाजिक भवन, पुल-पुलियों सहित मुख्यमंत्री ने की कई अन्य घोषणाएं रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान जिले में स्वास्थ्य, अधोसंरचना, जनकल्याण और सामाजिक विकास के कार्यों को ऐतिहासिक गति प्रदान की। उन्होंने जिले में 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपुजन किया और उज्ज्वला योजना के तहत 2 हजार से अधिक महिलाओं को घरेलू गैस कनेक्शन प्रदान किए। मुख्यमंत्री साय ने विकासखंड बगीचा में लगभग 2.43 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करते हुए इसे वनांचल और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा…
रायपुर। राजधानी रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 36 एक्टिवा वाहन चोरी करने वाले मुख्य आरोपी सहित चोरी के वाहन खपाने और खरीदने वाले कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 36 एक्टिवा गाड़ियां बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 19 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने…
राजनांदगांव। जिले के सुदूर ग्राम धर्मापुर में एक बड़े अवैध धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी डेविड चाको नामक व्यक्ति अवैध रूप से आश्रम और चर्च चला रहा था, जहां नाबालिग बच्चों को रखकर कथित तौर पर धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। लालबाग थाना क्षेत्र के सुकुलदेहन चौकी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जांच में सामने आया है कि बिजली की व्यवस्था न होने वाले सुदूर गांवों में डिजिटल प्रोजेक्टर लगाकर ग्रामीणों को प्रभावित किया जा रहा था। आरोपी के पास से सोलर-आधारित हाई-टेक प्रोजेक्टर जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत हजारों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे-53 पर सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव में मुरूम से भरी तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से आ रही प्लेटिना बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग हाइवा के चक्कों के नीचे आ गए और कुछ दूर तक घसीटे गए। यह भी पढ़े :- जामुल में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत हादसे में सड़क पर शवों के टुकड़े बिखर गए। जानकारी के मुताबिक, तीनों मृतक एक ही परिवार के थे और महानदी में…
राजनांदगांव। जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की सख्ती रंग लाई है। गुरुवार रात रानीतालाव–पाटेकोहरा मार्ग पर नाकेबंदी कर की गई जांच में पुलिस ने महाराष्ट्र से आ रहे 6 बड़े ट्रकों समेत कुल 10 वाहनों को पकड़कर करीब 1 करोड़ 46 लाख रुपये मूल्य का अवैध धान जब्त किया है। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। यह भी पढ़े :- धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई: 38 कर्मचारियों पर गिरी गाज, 31 निलंबित, 3 पर FIR कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित चेकपोस्ट और नाकों पर 24…
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में रोज- रोज हो रही आपराधिक घटनाएं, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की घटनाएं अब डराने लगी है। राज्य की राजधानी में औसतन रोज एक से दो हत्याएं हो रही है। प्रदेश का कोई शहर नहीं बचा है, जहां हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की घटनाएं रोज न हो रही हो। प्रदेश की कानून व्यवस्था खस्ताहाल हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के 2 साल के कार्यकाल में प्रदेश में ड्रग्स, अफीम, गांजा, हीरोइन, नकली शराब, अवैध शराब बिना रोक-टोक के गली-गली में बिक रहा है, हर चौक…
रायपुर । जमीन गाइडलाइन दर में दावा आपत्ति के बाद भी कमी नहीं करने को तानाशाही करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार पूरे प्रदेश में बिना सर्वे, बिना चर्चा के जमीन गाइडलाइन के दरों में 10 प्रतिशत से 850 प्रतिशत की वृद्धि किया। जिसको कांग्रेस पार्टी सहित आम जनता, व्यापारियों ने विरोध किया। प्रदेश में हो रहे विरोध प्रदर्शन से घबराई भाजपा की सरकार ने गाईड लाईन दर वृद्धि पर आम जनता को दावा आपत्ति 31 दिसंबर तक करने एवं दावा आपत्ति के बाद निराकरण करने एवं बढ़ाई गई…
बालोद। जिले में धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही समस्याओं और प्रशासन की सख्ती के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में जिले के तीनों विधायकों अनिला भेड़िया (डौंडीलोहारा), कुंवर सिंह निषाद (गुंडरदेही) और संगीता सिन्हा (बालोद) ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। चर्चा के दौरान विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन द्वारा किसानों के घरों में जाकर धान का स्टॉक चेक करने की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि किसानों के साथ अपराधी की तरह व्यवहार करना और स्टॉक…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.