Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर : नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आज उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, आयुक्त उच्च शिक्षा संतोष देवागंन सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री वर्मा ने बैठक की शुरुआत में कहा कि राज्य में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है इसके लिए जो भी सुधार की आवश्यकता होगी विभाग सक्षम है और इसे लेकर विभाग को और अधिक सक्रियता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। यह भी पढ़े :- भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे से…
रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के साथ घनिष्ठ समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं। यह भी पढ़े :- स्कूल जाते समय महिला शिक्षिका का अपहरण, पति को भेजी बंधी हुई फोटो – पुलिस ने बचाया बैठक में यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, खिलाड़ियों के आवागमन,…
रायपुर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार सुबह स्कूल जाते समय एक महिला टीचर का किडनैप कर लिया गया। किडनैपर ने महिला के पति को फोन कर अपहरण की जानकारी दी और 5 लाख रुपए फिरौती की मांग की। यह भी पढ़े :- नवा रायपुर में डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू, देश के सर्वश्रेष्ठ तीन थानों को मिला सम्मान साथ ही महिला को पेड़ से बंधा हुआ दिखाने वाली एक फोटो भी भेजी। परिवार भयभीत होकर कैंटोनमेंट थाना पहुंचा। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को 5 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में एक संदेही को हिरासत में…
DGP-IG conference : नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में आज से तीन दिवसीय डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस (DGP-IG conference) 2025 की औपचारिक शुरुआत हो गई। पहले दिन का पहला सत्र दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से आए प्रतिनिधि, आमंत्रित अतिथि और पदक विजेता शामिल हुए। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस थानों को सम्मानित किया। इस वर्ष सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानों में- प्रथम स्थान: गाजीपुर थाना, दिल्ली द्वितीय स्थान: पहरगांव थाना, अंडमान तृतीय स्थान: कवितला थाना, रायचूर, कर्नाटक इन थानों का चयन 70 थानों की सूची में…
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है कि, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों से अवैधानिक रूप से लिये जा रहे बोरा भराई हमाली चार्ज रू. 7.50 प्रति क्विंटल को तत्काल बंद किया जायें। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ी अस्मिता का संकल्प- सांसद बृजमोहन बोले: हमारी भाषा ही हमारी पहचान नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। पूरे प्रदेश से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि धान बेचने वाले किसानों से…
रायपुर : छत्तीसगढ़ी भाषा नई नहीं, बल्कि हमारी विरासत का वह स्वर्णिम अध्याय है जिसका इतिहास अत्यंत पुराना और गौरवशाली है। यह बात सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित भव्य समारोह में कही। जहां छत्तीसगढ़ी भाषा की गौरवशाली परंपरा, उसकी विरासत और उसके संवर्धन पर सार्थक विमर्श हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को एक विशिष्ट ऊँचाई प्रदान की। छत्तीसगढ़ी भाषा को राजकीय सम्मान दिलाने और राजभाषा आयोग के गठन में निर्णायक भूमिका निभाने…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पत्नी के अलग रहने से व्यथित एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजा और उसके पास आने व पत्नी को साथ लाने की बात कही। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। यह भी पढ़े :- जबरन 1 किलो धान कटवा रहे प्रबंधक! अनिला भेड़िया के औचक निरीक्षण में धांधली का बड़ा खुलासा वीडियो में क्या कहा युवक ने युवक ने वीडियो में कहा- “मैं मलनिया नदी के पास हूं… आकर ले जाना… परिवार को संभाल…
बालोद। डौंडी ब्लॉक के धान उपार्जन केंद्रों में फैली अव्यवस्था और खुली लूट का आज बड़ा पर्दाफाश तब हुआ, जब डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने औचक निरीक्षण किया। गुजरा, बेलोदा, घोटिया, मंगलतराई और आमाडुला केंद्रों में उन्होंने जो देखा, उसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। निरीक्षण में सामने आया कि समिति प्रबंधक किसानों से प्रति बोरा 1 किलो अतिरिक्त धान तौलवा रहे थे, यानी खुली कटौती! सवाल पूछे जाने पर अधिकारी जिम्मेदारी ठेकेदारों पर डालते दिखे, जबकि तौलकों ने साफ कहा—“जैसा ऊपर से आदेश मिला है, वैसा ही…
जगदलपुर। नक्सलियों के भीतर बढ़ती आपसी कलह और संगठनात्मक बिखराव अब उनके लिए हथियार छोड़ शांति अपनाने का बड़ा कारण बन रहा है। जिन हाथों में कल तक बंदूक थी, वे आज मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार शाम नक्सल संगठन के डीकेएसजेडसी सदस्य चैतू उर्फ श्याम दादा ने अपने नौ साथियों के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सली संगठन तेजी से कमजोर हो रहा है। उनकी खोखली विचारधारा से परेशान नक्सली अब जागरूक हो रहे हैं और संगठन की टूटती…
रायपुर । प्रदेश में धान खरीदी चल रही है, छत्तीसगढ़ में किसानो की आय का सबसे बड़ा जरिया धान की खेती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार की नीयत में खोट दिख रहा है। न समय पर किसानों को टोकन मिल रहा है और न ही पूरे रकबे के हिसाब से तौलाई हो रही है, गिरदावरी और अनावरी रिपोर्ट का हवाला देकर कम धान खरीदा जा रहा है। सरकार घोषित नीति प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से खरीदी नहीं कर रही किसी भी सोसायटी में 16 से लेकर…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.