Author: पंकज विश्वकर्मा

रायपुर। शहर इन दिनों क्रिकेट फीवर में डूबा हुआ है। 3 दिसंबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। सोमवार को रोहित शर्मा और विराट कोहली के रायपुर पहुंचने की खबर ने क्रिकेटप्रेमियों का जोश और बढ़ा दिया है। हर कोई स्टार खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़े :- मैनपाट में बॉक्साइट खदान का विरोध तेज, जनसुनवाई से पहले उखाड़ा पंडाल टीमें आज रायपुर पहुंचेंगी रांची वनडे जीतकर भारत सीरीज में 1–0 से आगे है, ऐसे…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के शिमला कहलाने वाले मैनपाट में प्रस्तावित नए बॉक्साइट खदान को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। नर्मदापुर क्षेत्र के कड़राजा गांव में रविवार को खनन परियोजना पर जनसुनवाई आयोजित की जानी थी, लेकिन इसकी शुरुआत से पहले ही स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जनसुनवाई स्थल पर लगाए गए टेंट और पंडाल को उखाड़ फेंका। यह भी पढ़े :- आज का राशिफल : दिसंबर का पहला दिन 7 राशि वालों के लिए रहेगा भाग्यशाली, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा  विरोध के दौरान जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग और अन्य जनप्रतिनिधियों ने साफ कहा कि “मैनपाट में…

Read More

आज का राशिफल : दिसंबर का पहला दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आज का दिन मेष, मीन, वृश्चिक, कर्क, तुला, कुंभ और कन्या राशि के जातकों के लिए भाग्यवृद्धि और सफलता लेकर आएगा। आज सुबह चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे जिससे भावनात्मक संतुलन और अंतर्ज्ञान बढ़ेगा, वहीं शाम होते ही चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद निर्णय लेने की क्षमता और ऊर्जा बढ़ेगी। यह भी पढ़े :- मोक्षदा एकादशी आज : भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुष्ट हो जाएंगे भगवान विष्णु बुध देव तुला राशि से संवाद में संतुलन प्रदान करेंगे, जबकि…

Read More

हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत अत्यंत पवित्र और कल्याणकारी माना गया है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि, मन की शांति और सुख-समृद्धि प्राप्त करने का श्रेष्ठ मार्ग है। वर्ष में कुल 24 एकादशियां आती हैं, और हर महीने दो एकादशी तिथि पड़ती है। मोक्षदा एकादशी को विशेष रूप से पापों को समाप्त करने और मोक्ष प्रदान करने वाली तिथि माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आराधना करने से जीवन में सौभाग्य और समृद्धि आती है। कब है मोक्षदा एकादशी वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी…

Read More

दंतेवाड़ा। बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा जिले में रविवार को 37 माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए। आत्मसमर्पण करने वालों में 27 ऐसे नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी, इन्द्रावती एरिया कमेटी और माड़ डिवीजन से जुड़े रहे हैं। यह भी पढ़े :- विराट कोहली ने ODI में जड़ा 52वां शतक, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड सरकार की पुनर्वास पहल ‘पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन’ से प्रभावित होकर सभी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (DRG) कार्यालय…

Read More

Virat Kohli Century: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपने ODI करियर का 52वां शतक (Virat Kohli Century) जमाकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। 102 गेंदों में 100 रन बनाकर उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की तारीखें बदलीं, ECI ने बढ़ाई डेडलाइन सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा कोहली अब वनडे क्रिकेट में एक ही फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक (Virat Kohli Century) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी को सुना और इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अभिभावक की तरह देश की बातों को देशवासियों के सामने रखते हैं और हर माह राष्ट्र को प्रेरणादायक संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जनभागीदारी…

Read More

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) फेज-2 की समयसीमा में संशोधन करते हुए इसे सात दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 9 दिसंबर की बजाय 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होगी। वहीं, मतदाता सूची अपडेट (एन्यूमरेशन) का कार्य 11 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा, जो पहले 4 दिसंबर तक निर्धारित था। यह भी पढ़े :- SIR को लेकर बस्तर में बड़ा विवाद: CPI के पूर्व MLA मनीष कुंजाम की सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, हजारों आदिवासी वोटर्स के नाम हटने का खतरा क्यों बढ़ानी पड़ी समयसीमा? चुनाव आयोग ने यह निर्णय राजनीतिक दलों द्वारा…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोंटा से CPI के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने आशंका जताई है कि इस प्रक्रिया के चलते बस्तर के हजारों आदिवासी वोटर्स के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। इसी चिंता को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसकी स्क्रूटनी चल रही है। मामला जल्द ही चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉय माल्या बागची की बेंच में लिस्ट हो सकता है। यह भी पढ़े :- विकसित भारत@2047 की मजबूत नींव: PM मोदी ने रायपुर में DGP कॉन्फ्रेंस…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों की 60वीं ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को ‘विकसित भारत’ का सबसे मजबूत स्तंभ बनाने का संकल्प दोहराया। थीम थी विकसित भारत : सिक्योरिटी डाइमेंशन्स”। तीन दिन के इस महाचिंतन में PM ने पुलिस को न सिर्फ कानून-व्यवस्था का रखवाला बताया, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा सिपाही घोषित किया। पुलिस की छवि अब ‘डंडे’ वाली नहीं, ‘दोस्त’ वाली होगी PM ने साफ शब्दों में कहा लोगों, खासकर युवाओं के मन में पुलिस को लेकर जो पुरानी धारणा है,…

Read More