Author: पंकज विश्वकर्मा
जगदलपुर। बस्तर जिले में जीवनरक्षक 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा किसी भी वक्त ठप पड़ सकती है। वजह—सेवा दे रहे कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। भुगतान में लगातार देरी से परेशान ड्राइवर और EMT कर्मचारी अब खुलकर विरोध पर उतर आए हैं। यह भी पढ़े :- रायपुर में 3 एकड़ अवैध प्लॉटिंग पर निगम की बड़ी कार्रवाई: दीवार तोड़ी, मुरूम रोड काटा, नामजद FIR के निर्देश कर्मचारियों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी महीनों से वेतन में लेटलतीफी कर रही है, जिससे उनके परिवारों का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। बुधवार को 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने…
रायपुर। नगर निगम रायपुर की टीम ने वार्ड 52 अमलीडीह पुलिस कॉलोनी मार्ग के पास पेट्रोल पंप से सटी लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। जोन 10 नगर निवेश विभाग ने मौके पर पहुंचकर अवैध मुरूम रोड काटकर और बनाई गई दीवार तोड़कर प्लॉटिंग को तत्काल रोक दिया। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ, राजपत्र प्रकाशन अब होगा पूरी तरह डिजिटल आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निवेशक आभास मिश्रा, जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला और निगम की टीम ने थ्री-डी…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले उपस्थित थीं। ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल पोर्टल के माध्यम से अब शासन के सभी विभाग तथा जिला कलेक्टरों द्वारा जारी आदेश, अधिसूचनाएँ, अध्यादेश एवं अन्य प्रकाशन सामग्री सीधे ऑनलाईन पाण्डुलिपि रूप में संचालक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग को भेजी जाएगी, जहाँ से शासकीय मुद्रणालय इसे ई-गजट के रूप में…
रिपोर्ट- नसीम खान रायपुर/सरगुजा। SECL के अमेरा ओपनकास्ट कोल माइंस के विस्तार को लेकर आज बुधवार को प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक हो गया। भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस बल के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। यह भी पढ़े :- गंगालूर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, 1 घायल इस संघर्ष में ASP अमोलक सिंह, SDOP ग्रामीण, धौरपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह सहित 25 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं 12 से अधिक…
बीजापुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा पर पश्चिम बस्तर डिवीजन के घने जंगलों में आज सुबह शुरू हुआ नक्सल विरोधी अभियान अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन साबित हुआ है। यह भी पढ़े :- अमेरा खदान में जमीन विवाद पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई में 12 माओवादी मारे गए, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे DRG (दंतेवाड़ा-बीजापुर), STF और CRPF कोबरा की संयुक्त टीम ने सर्चिंग शुरू की थी। इसी दौरान माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई…
जगदलपुर। दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में रेल अवसंरचना को नई रफ़्तार: अंबिकापुर क्षेत्र के लिए कई नई रेल लाइन परियोजनाएँ तेज़ दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह दंतेवाड़ा से टीम निकली थी जहां बीजापुर की…
रायपुर : अंबिकापुर तथा छत्तीसगढ़ क्षेत्र में रेल संपर्क को सुदृढ़ बनाने हेतु भारत सरकार द्वारा हाल के वर्षों में रेल परियोजनाओं को अभूतपूर्व गति प्रदान की जा रही है। यह जानकारी आज लोकसभा में पूछे गए एक अतारांकित प्रश्न के उत्तर में रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। मंत्री ने बताया कि यह प्रश्न सांसद चिन्तामणि महाराज द्वारा पूछा गया था। यह भी पढ़े :- रायपुर एयरपोर्ट से डाक थैलों का हवाई प्रेषण पुनः शुरू, स्पीड पोस्ट वितरण होगा और तेज अंबिकापुर क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से दक्षिण…
रायपुर : भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अधीन भारतीय डाक विभाग, छत्तीसगढ़ परिमंडल ने प्रदेश में डाक प्रेषण एवं वितरण व्यवस्था को और अधिक सशक्त, समयबद्ध तथा दक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डा, रायपुर (छत्तीसगढ़) से देश के विभिन्न शहरों के लिए आउटबाउंड कार्गो सेवा के माध्यम से डाक थैलों का प्रेषण पुनः आरंभ कर दिया गया है। यह भी पढ़े :- हादसा या पर्दाफाश? बेमेतरा में ट्रक पलटने के बाद मिली 100 करोड़ की नशीली खेप भारतीय डाक विभाग और भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मध्य हुए समझौते के तहत…
बेमेतरा। जिले में देर रात एक भयानक सड़क हादसे ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया। रायपुर से प्रयागराज जा रहा लोहे की छड़ों से लदा ट्रक ग्राम बैजी के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह भी पढ़े :- साय सरकार का बड़ा फैसला: अब 200 यूनिट तक आधी बिजली, 42 लाख उपभोक्ताओं को राहत हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो पहले तो सिर्फ लोहे की छड़ें नजर आईं, लेकिन जैसे ही केबिन और छड़ों के नीचे छिपे हिस्सों को खोला गया…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक ने आम जनता के लिए बड़ी राहत और उद्योग–शिक्षा सेक्टर के लिए बड़े सुधारों का रास्ता खोल दिया है। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए M-URJA योजना को और ताकत देते हुए सरकार ने बिजली बिल में छूट को दोगुना कर दिया है। अब 200 यूनिट तक 50% छूट — 42 लाख उपभोक्ताओं को सीधी राहत पहले 100 यूनिट तक मिलने वाली आधी बिजली की छूट को बढ़ाकर 200 यूनिट प्रति माह कर दिया गया है। यही नहीं, 200 से 400 यूनिट खपत वाले…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.