Author: पंकज विश्वकर्मा
नई दिल्ली : लोकसभा के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक सांसद पर सदन के भीतर ई-सिगरेट (वैप) पीने का आरोप लगाया। प्रश्नकाल के दौरान ठाकुर ने सीधे स्पीकर ओम बिरला से सवाल किया कि क्या सदन में ई-सिगरेट की अनुमति है, जबकि देश में इस पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। यह भी पढ़े :- शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से नवा रायपुर में: पहली बार रविवार को भी चलेगी विधानसभा इस आरोप के बाद सदन में जमकर शोर-शराबा हुआ और बीजेपी सांसदों ने तत्काल कार्रवाई की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की और कई अहम जानकारियां साझा कीं। यह भी पढ़े :- रायपुर के राजस्व न्यायालयों में बिकता है न्याय – दाम दो, फैसला लो – भष्ट्र तहसीलदारों की दास्तां डॉ. रमन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार होगा जब रविवार के अवकाश के दिन भी सदन की कार्यवाही चलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि 14 दिसंबर 2000 को, यानी…
रायपुर : नवा रायपुर में अगले महीने होने वाले साहित्य उत्सव के पहले प्रदेश के सभी जिलों में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए कहानी एवं कविता प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर विजेताओं को पुरस्कार भी मिलेंगे। जिले के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया जायेगा और सर्वोत्कृष्ठ कहानी तथा कविता को रायपुर साहित्य उत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के लिये जिलेवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी स्वरचित कविता और कहानी 30 दिसंबर 2025 तक जिले के नोडल अधिकारी कार्यालय में जमा करा…
नई दिल्ली। दिसंबर 2025 में बड़े पैमाने पर हुई उड़ान रद्दीकरण की समस्या से प्रभावित यात्रियों के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने बड़ा राहत पैकेज घोषित किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि सरकारी नियमों के अनुसार 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा इंडिगो ने हर योग्य यात्री को 10,000 रुपये मूल्य का ट्रैवल वाउचर भी देने का निर्णय लिया है, जिसे भविष्य की यात्रा में इस्तेमाल किया जा सकेगा। संचालन सामान्य होने की ओर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी यात्रियों की असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है और मुआवजा पूरी तरह…
बिलासपुर। गतौरा–बिलासपुर रेल सेक्शन में 4 नवंबर को हुए भीषण ट्रेन हादसे पर मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की प्रारंभिक रिपोर्ट ने रेलवे सिस्टम की गंभीर खामियों और लापरवाहियों का खुलासा किया है। नियमों के अनुसार दुर्घटना के एक मिनट के भीतर कंट्रोलर को सूचना देना अनिवार्य था ताकि हूटर बजाकर तत्काल राहत दल रवाना किए जा सकें, लेकिन इस मामले में 7 मिनट की देरी हुई। परिणामस्वरूप रेस्क्यू ऑपरेशन देर से शुरू हुआ और स्थिति और गंभीर हो गई। कैसे हुआ हादसा? 4 नवंबर की शाम करीब 4 बजे बिलासपुर–गेवरारोड अप लाइन पर दौड़ रही मेमू ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से…
नई दिल्ली/वॉशिंगटन। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर अब अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य सिडनी कैमलेगर-डव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन की वायरल कार-सेल्फी को सदन में दिखाते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर “हजार शब्दों के बराबर” है और ट्रंप की दबाव वाली विदेश नीति की बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। यह भी पढ़े :- रायपुर के राजस्व न्यायालयों में बिकता है न्याय – दाम दो, फैसला लो – भष्ट्र तहसीलदारों की दास्तां कैमलेगर-डव ने जोर देकर कहा कि अमेरिका-भारत…
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। जिले के देवभोग ब्लॉक के बागगोड़ा गांव में एक युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम यशवंत ध्रुव है, जो पांच बहनों में इकलौता भाई था। यह भी पढ़े :- नोटबंदी के बाद बड़ा खुलासा…दिल्ली में मिले 3.5 करोड़ के पुराने नोट, 4 गिरफ्तार, अब आयकर विभाग करेगा बड़ा एक्शन? रात में डाला स्टेटस, फिर की आत्महत्या जानकारी के अनुसार यशवंत ने देर रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच ‘Sorry All of You’ का स्टेटस सोशल मीडिया पर डालने के बाद यह कदम उठाया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।…
पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक) रायपुर/छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर की सभी तहसीलों में न्याय बिकता है और इसकी बोली लगाकर ही फैसला सुनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश राजस्व न्यायालयों में न्यायिक व्यवस्था की धज्जियां उड़ाती अक्सर ही बहुत भयावह और सनसनीखेज मामले मिडिया रिपोर्ट द्वारा सामने आते रहते है। जहां बरसों तक कमजोर पीड़ित पक्ष न्यायालय में पेशी दर पेशी अपने हक और सबूतों के आधार पर फैसले का इंतजार करता है पंरतु पैसों के दम पर फैसलों को खरीद लिया जाता है। यह भी देखें :- राजधानी में भूमाफियाओं की दरिंदगी और मानवीय सरोकार, संवेदना और संघर्ष की दा… रायपुर…
कांकेर। छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की जेल में हुई संदिग्ध मौत का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक भूचाल बनता जा रहा है। मामले की जांच के लिए गठित कांग्रेस की 7 सदस्यीय जांच समिति बुधवार को कांकेर जिला जेल पहुंची और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। यह भी पढ़े :- एसआईआर की समय सीमा 3 माह बढ़ाई जाए- कांग्रेस टीम की संयोजक और पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने सीधे तौर पर जेल प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जेल में पदस्थ जेलर ने अनभिज्ञता जताई, जबकि डॉक्टरों…
रायपुर । कांग्रेस ने एसआईआर की समय सीमा तीन माह बढ़ाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया अंतिम दिन है। अभी तक भौतिक रूप से 50 फीसदी मतदाताओं का प्रपत्र भरकर जमा नहीं हुआ है ऐसे में सभी का एसआईआर कैसे हो पायेगा? आयोग सिर्फ कागजी दावे करता है कि 99.98 प्रतिशत लोगों का फार्म जमा हो चुका है जबकि अभी भी बहुत लोगों तक फार्म नहीं पहुंचा है और जमा भी नहीं हुआ है। आयोग कहता है 99.98 प्रतिशत डिजिटलीकरण का काम पूरा हो गया है, जबकि 22 लाख लोगों तक…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.