Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का 31 दिसंबर को रायपुर आगमन प्रस्तावित है। वे अभनपुर स्थित सोनपैरी गांव में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन 31 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा। यह भी पढ़े :- अंबिकापुर में जीएसटी की बड़ी रेड, नवीन इंजीनियरिंग संस्थान खंगाला आयोजन समिति के अनुसार, इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी…
अंबिकापुर। शहर के एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनियरिंग संस्थान में जीएसटी विभाग ने बड़ी छापेमारी की है। विभागीय टीम ने लगभग 12 घंटे तक संस्थान में दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की। यह भी पढ़े :- कृषि महाविद्यालय भूमि आबंटन आदेश के खिलाफ शहरवासियों का विरोध जानकारी के मुताबिक, यह संस्थान मशीन मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों में सामग्री सप्लाई का कार्य करता है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में बिल, वाउचर और बिजली से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। हालांकि, जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की अनियमितता या ठोस कार्रवाई की फिलहाल…
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। जिले में कृषि महाविद्यालय के लिए जारी भूमि आबंटन आदेश के विरोध में बड़ी संख्या में शहरवासी राजिम विधायक निवास पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महाविद्यालय का भवन फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय में बनाया जाना चाहिए, वहीं वर्तमान भूमि आबंटन आदेश इस मांग के विपरीत है। यह भी पढ़े :- BREAKING: गरियाबंद में कांग्रेस- पुलिस झड़प, भिलाई मोड़ छावनी में तब्दील शहरवासियों ने कहा कि पिछले एक साल से फिंगेश्वर में भवन बनाने की मांग लगातार उठाई जा रही है। विधायक ने भी विधानसभा में इस मामले को उठाया और फिंगेश्वर में भवन निर्माण की आवश्यकता पर जोर…
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। जिले में उस समय भारी सियासी बवाल मच गया, जब भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नेशनल हाईवे 130-C स्थित भिलाई मोड़ के पास रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की की खबर है। यह भी पढ़े :- नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस का छत्तीसगढ़ भर में प्रदर्शन, दुर्ग में भाजपा कार्यालय घेराव, भूपेश बघेल का तीखा हमला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा की अगुवाई में कांग्रेसियों का काफिला भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहा था। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने भिलाई मोड़ पर भारी बैरिकेडिंग…
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां वार्ड नंबर 15 में रेत के ढेर के पास एक युवक का खून से सना शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक के पेट और छाती पर कई गहरे घाव थे, जिससे पुलिस को प्रथम दृष्टया चाकू से बार-बार वार कर हत्या करने की संभावना लग रही है। यह भी पढ़े :- लोकसभा में विरोध के बीच ‘जी-राम-जी’ विधेयक पारित, विपक्ष ने सदन में फाड़े कागज़ सुबह-सुबह स्थानीय निवासियों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने फौरन तिल्दा पुलिस को इसकी…
कांकेर। जिले के बांदे थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने मोबाइल को लेकर पिता द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह भी पढ़े :- लोकसभा में विरोध के बीच ‘जी-राम-जी’ विधेयक पारित, विपक्ष ने सदन में फाड़े कागज़ प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आज सुबह घर में कोई नहीं होने के दौरान नाबालिग ने यह कदम उठाया। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे घर में मातम पसरा हुआ…
VB–G Ram G Bill : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज गुरुवार को लोकसभा में भारी हंगामे के बीच विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम-जी विधेयक, 2025 पारित कर दिया गया। विधेयक के विरोध में विपक्षी सांसदों ने सदन में नारेबाजी की, कागज़ फाड़कर फेंके और वेल में पहुंच गए। विपक्ष ने सरकार पर महात्मा गांधी के अपमान और मनरेगा के प्रावधानों को कमजोर करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़े :- धान खरीदी केंद्र में किसानों का शोषण! नमी के नाम पर तय मात्रा से ज्यादा धान लेने का आरोप केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री…
बस्तर। बकावंड ब्लॉक अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बकावंड के धान खरीदी केंद्र में किसानों के शोषण के गंभीर आरोप सामने आए हैं। किसानों का कहना है कि नमी का हवाला देकर उनसे निर्धारित मात्रा से अधिक धान लिया जा रहा है, जिससे उनकी मेहनत की कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत, लेकिन कोहरे ने बढ़ाई परेशानी किसानों के अनुसार शासन के प्रावधान के तहत प्रति कट्टा 40 किलो 700 ग्राम धान लेने का नियम है, लेकिन खरीदी केंद्र में उनसे करीब 42 किलो 620 ग्राम धान लिया जा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है, लेकिन सुबह और रात के समय घने कोहरे ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ने के संकेत हैं। यह भी पढ़े :- नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस का छत्तीसगढ़ भर में प्रदर्शन, दुर्ग में भाजपा कार्यालय घेराव, भूपेश बघेल का तीखा हमला मौसम विशेषज्ञ गायत्री वाणी के अनुसार,…
रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने बिलासपुर, दुर्ग समेत पूरे छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए निकले, जहां उन्होंने पुलिस द्वारा लगाई गई दो बैरिकेडिंग तोड़ दी और कार्यालय के पास पहुंच गए। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अरुण वोरा सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। यह भी पढ़े :- 57 लाख की बकाया रकम न मिलने से युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, मालगाड़ी की चपेट में आने से कटा हाथ नेशनल हेराल्ड मामले की पृष्ठभूमि…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.