Author: पंकज विश्वकर्मा
सूरजपुर। उप आयुक्त सहकारिता कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, अभिषेक सोनी सहकारिता निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रार्थी से लेखपाल के पद पर नियुक्ति दिलाने के लिए कुल 1 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। ACB की टीम ने कार्यालय के बंद कमरे में छापा मारकर अधिकारी को 40 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा। मामले में आगे की कार्रवाई अम्बिकापुर स्थित ACB टीम द्वारा जारी है।
बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में सेवा सहकारी समिति एरमसाही के धान खरीदी केंद्र में गंभीर अनियमितता करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कांशी राम खूंटे ने 920 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी दिखाकर शासन को 28 लाख 52 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मस्तूरी के मैनेजर सुशील पनोरे ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि खरीफ वर्ष 2025 के दौरान धान खरीदी केंद्र में फर्जी प्रविष्टियों के माध्यम से धान की वास्तविक मात्रा में हेराफेरी की गई। भौतिक सत्यापन के दौरान यह…
बीजापुर। नक्सलवाद पर लगाम कसने की कार्रवाई में सुरक्षाबल अब बीजापुर जिले के सबसे कठिन इलाके में घुस चुके हैं। सुकमा के बाद अब भैरामगढ़–इंद्रावती के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया गया है। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान शुक्रवार सुबह से लगातार दूसरे दिन नक्सलियों के साथ रुक-रुककर गोलीबारी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, भैरामगढ़–इंद्रावती क्षेत्र में माओवादियों की बड़ी संख्या मौजूद होने की विश्वसनीय खुफिया सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर बीजापुर से डीआरजी की विशेष टीम को तुरंत रवाना किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों…
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। उदंती–सीतानदी टाइगर रिज़र्व में वन्यप्राणी संरक्षण को लेकर वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। एंटी पोचिंग टीम ने सांभर के अवैध शिकार के मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। यह कार्रवाई पेट्रोलिंग टीम, स्पाई कैमरा फुटेज, डॉग स्क्वाड और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। यह भी पढ़े :- मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ दौरा…साल के आखिरी दिन हिंदू महासम्मेलन से गूंजेगा प्रदेश, जानें क्या है पूरा शेड्यूल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण पांडेय, मुख्य वनसंरक्षक एवं क्षेत्र संचालक श्रीमती सतोविशा समाजदार तथा उपनिदेशक वरुण जैन के मार्गदर्शन…
कांकेर। जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में शव दफनाने को लेकर आदिवासी समाज और धर्मांतरित समुदाय के बीच हिंसा भड़क उठी। विवाद इतना उग्र हो गया कि गांव और आसपास के इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़ और लाठीचार्ज की नौबत आ गई। हालात काबू में करने के लिए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। यह भी पढ़े :- यात्रीगण ध्यान दें…बिलासपुर मंडल की ये 7 ट्रेनें 28 जनवरी से रद्द, सफर पर निकलने से पहले चेक करें नई लिस्ट गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच तनाव उस वक्त हिंसक झड़प में बदल गया, जब आदिवासी समाज…
पंकज विश्वकर्मा ( समाचार संपादक ) रायपुर। छत्तीसगढ़ भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने मार्च 2023 को समाप्त नवीनतम ऑडिट रिपोर्ट संविधान के अनुच्छेद 151 के तहत रिपोर्ट संख्या 5, 16 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत की गई है। यह भी पढ़े :- कैग रिपोर्ट 1 – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार 2018-23 के दौरान राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों में 4 हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा घाटा सहित गुड गवर्नेंस की कमी कैग की आडिट रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस के शासनकाल 2018-23 के दौरान राज्य में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय…
भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम सोमानी में एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार हाइवा वाहन की टक्कर से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़े :- DSP कल्पना वर्मा- दीपक टंडन विवाद में बड़ा मोड़, 3 घंटे की पूछताछ, FIR की आहट हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवती को एंबुलेंस के जरिए निजी…
रायपुर। राजधानी रायपुर में DSP कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के बीच चल रहा विवाद अब पुलिस और प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। मामले में जांच तेज कर दी गई है और FIR दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है। विवाद लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी शिकायत कारोबारी दीपक टंडन ने पंडरी थाना में दर्ज कराई थी। यह भी पढ़े :- भारी गिरावट या उछाल? आज शुक्रवार को सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, देखें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट बीते दिनों दीपक टंडन ने अपनी पत्नी बरखा टंडन के साथ पुलिस के…
रायपुर। भाजपा की सरकार को पूंजीपतियों की गुलाम के तौर पर काम करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनते ही हसदेव के जंगलों में कटाई शुरू हो गई, रायगढ़ जिले के तमनार में जंगल काटे गए, वन अधिकार अधिनियम के तहत आबंटित पट्टे की भूमि पर खनन कार्य शुरू किया जा रहा है। जन विरोध के बावजूद मैनपाट में बॉक्साइट खदान के लिए पहाड़ खोदे जा रहे हैं। खैरागढ़ में भारी विरोध के बावजूद खेती की भूमि पर सीमेंट प्लांट और लाइमस्टोन खदान…
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा कानून से महात्मा गांधी का नाम हटाने का निर्णय भाजपा की गांधीजी के प्रति विद्वेष को दर्शाता है। यह भाजपा का राजनैतिक दिवालियापन है। गांधीजी श्रम की गरिमा, सामाजिक न्याय और सबसे गरीबों के प्रति राज्य की नैतिक जिम्मेदारी के प्रतीक रहे है। यह नाम परिवर्तन गांधीजी के मूल्यों के प्रति भाजपा-आरएसएस की दीर्घकालिक असहजता और अविश्वास को दर्शाता है तथा एक जन-केंद्रित कल्याणकारी कानून से राष्ट्रपिता के जुड़ाव को मिटाने का प्रयास है। यह भी पढ़े :- नववर्ष की पूर्व संध्या पर रायपुर में विशाल हिंदू सम्मेलन, मोहन भागवत होंगे…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.