Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर। राजधानी रायपुर जिले में SIR (सर्वे ऑफ इनएलिजिबल वोटर्स) के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। सर्वे के बाद जिले से कुल 5 लाख 11 हजार 136 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ की वोटर लिस्ट से 27 लाख नाम कटे, 6 लाख मतदाता मृत घोषित, सूची की शुद्धता पर उठे सवाल SIR से पहले रायपुर जिले की 8 विधानसभा सीटों में कुल 20 लाख 3 हजार 387 मतदाता दर्ज थे। सर्वे के दौरान 14 लाख 89 हजार 251 फॉर्म जमा किए…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राज्य की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से करीब 27 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जिनमें से लगभग 6 लाख मतदाताओं को मृत घोषित किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में नाम कटने से मतदाता सूची की शुद्धता, सत्यापन प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा कराए गए इस विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना और फर्जी, डुप्लीकेट एवं अपात्र मतदाताओं के नाम हटाना बताया गया है। यह भी पढ़े :- Ankita Bhandari…
रायपुर। राजधानी छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों ने एक उच्च पदस्थ अधिकारी को बड़ी ऑनलाइन ठगी का शिकार बना दिया है। मंदिर हसौद स्थित HPCL में मैनेजर पद पर कार्यरत वेद प्रकाश बघेल (46) के साथ टेलीग्राम के जरिए 34,48,807 रुपए की धोखाधड़ी हुई। जानकारी के अनुसार, ठगों ने PUPRIME नामक इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म के झांसे में पीड़ित को निवेश करने के लिए प्रेरित किया। ठगी की शुरुआत 7 अक्टूबर 2025 को हुई, जब @shrinidii नामक टेलीग्राम आईडी से ‘श्री निधि’ नाम की युवती ने उनसे संपर्क किया। भरोसा जीतने के लिए ठगों ने पहले निवेश पर लाभ दिखाया। इसी जाल में…
रायपुर। राज्य शासन ने जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति के तहत लोक निर्माण विभाग के एक कार्यपालन अभियंता और दो उपसंभागीय अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बीजापुर के नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। विवेचना के दौरान यह पाया गया कि संभाग सुकमा के कार्यपालन अभियंता हरनारायण पात्र, उपसंभाग क्रमांक-1 बीजापुर के अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद सिंह तंवर और सेतु उपसंभाग जगदलपुर के अनुविभागीय अधिकारी संतोष दास इस प्रकरण में संलिप्त थे। उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने तीनों अभियंताओं के निलंबन…
रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र के छपोरा गांव में एक हत्या का मामला सामने आया है। खेत में अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ पाया गया, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि शव को जलाने की भी कोशिश की गई थी। यह भी पढ़े :- फर्जी फर्मों का रैकेट बेनकाब, 48 करोड़ के कागजी इनवाइस से 9 करोड़ की जीएसटी चोरी सूत्रों के अनुसार, मृतक के सिर और पीठ पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उस पर घातक हमले किए गए। घटना की सूचना…
रायपुर। फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये के कागजी इनवाइस जारी करने और लगभग 9 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में केंद्रीय जीएसटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) द्वारा की जा रही है। यह भी पढ़े :- ‘ऑपरेशन समाधान’ के तहत राजधानी में बड़ी कार्रवाई, 1 हजार से ज्यादा लोगों की तस्दीक, 100 से अधिक संदिग्ध चिन्हित जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 50 से अधिक फर्जी फर्मों का नेटवर्क खड़ा कर बिना किसी वास्तविक वस्तु या सेवा की…
रायपुर। राजधानी पुलिस ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन समाधान’ के तहत दूसरे राज्यों से आए लोगों की व्यापक तस्दीक अभियान चलाया। इस दौरान 1 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की गई। यह कार्रवाई रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान और पतासाजी के उद्देश्य से की गई है। शुरुआती जांच में करीब 100 से अधिक ऐसे लोग सामने आए हैं, जो अपने बारे में पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर क्षेत्र से जुड़े होने की जानकारी दे रहे हैं। नए साल से पहले रायपुर में पुलिस का महाअभियान, बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ की आशंका पर शहरभर में ताबड़तोड़ छापे, 61 हिरासत में पुलिस के…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम केशलपुर में मंगलवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच हमलावरों ने चाकू और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अक्षय गर्ग को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, अक्षय गर्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बन रही सड़क के निर्माण स्थल पर गए हुए थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार में सवार होकर तीन हमलावर मौके पर पहुंचे और अचानक उन…
रायपुर। नए साल और 26 जनवरी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करते हुए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी और एकसाथ कार्रवाई की है। राजधानी के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। इस संयुक्त कार्रवाई में बैजनाथपारा और टिकरापारा इलाके से 61 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी संदिग्धों से पूछताछ का सिलसिला जारी है। पुलिस को इनपुट मिला था कि रायपुर में कुछ लोगों के विदेशी संपर्क हैं और बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की मौजूदगी की आशंका है। इसी आधार…
रायपुर। दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान पर सियासत तेज हो गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुगल शासन में भी हिंदू कभी खतरे में नहीं थे और भाजपा-आरएसएस डर फैलाकर चुनाव जीतते हैं। इस बयान पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तीखा हमला बोला है। अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल को बयान देने से पहले इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि फारूक अब्दुल्ला, मोहम्मद अली जिन्ना और लियाकत अली खान की कितनी पीढ़ियों का धर्मांतरण हुआ और किन परिस्थितियों में हुआ, इसका अध्ययन करना…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.