Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर। पुलिस गिरफ्त में आए कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को आज कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने इस दौरान अतिरिक्त रिमांड नहीं मांगी, जिसके बाद न्यायालय ने मयंक सिंह को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। यह भी पढ़े :- गैर-इरादतन हत्या के मामले में कलिंगा यूनिवर्सिटी के 3 विदेशी छात्र गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, मयंक सिंह की 4 दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया था। अब वह 09 जनवरी 2026 तक जेल में रहेंगे।
रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर सेक्टर 16 स्थित ईडब्ल्यूएस 30/06 बिल्डिंग में 22 दिसंबर 2025 को हुई गैर-इरादतन हत्या के मामले में थाना मंदिर हसौद पुलिस ने कलिंगा यूनिवर्सिटी के तीन विदेशी छात्रों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़े :- कोर्ट परिसर में दो महिला गुटों के बीच जोरदार मारपीट, वायरल वीडियो से उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जानकारी के अनुसार, मृतक सैमपुर जुदे उसी दिन शाम 7:10 बजे बिल्डिंग के पास अपने साथी के साथ बातचीत कर रहा था। तभी उसके तीन साथी छात्र नोउई कुर माजाक, सबरी पालीनो (टोनी) और मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन वहां आए और मृतक…
रायपुर: राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब अचानक दो महिला गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई। दोनों महिलाएं तेलीबांधा थाना क्षेत्र के देवर बस्ती की बताई जा रही हैं। यह भी पढ़े :- कोल ब्लॉक के खिलाफ धरने पर बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, टीआई सहित कई जख्मी जानकारी के अनुसार, महिलाएं किसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट पहुंची थीं। इसी दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि वे एक-दूसरे पर टूट पड़ीं। विवाद लगभग आधे घंटे तक चलता रहा और इस दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक के भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित खनन परियोजना के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। धौराभाठा गांव के सीएचपी चौक पर चल रहे धरने को हटाने की कोशिश के दौरान मामला हाथापाई और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। भिलाई हनुमंत कथा पंडाल के पास संदिग्ध पकड़े गए, 9 हिरासत में – पुलिस अलर्ट ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसमें थाना प्रभारी (टीआई) कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ महिलाओं ने उन पर लात-घूंसे तक चला दिए। पथराव में…
दुर्ग। भिलाई सेक्टर-6 में दिव्य श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए दुर्ग पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई की है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा 25 दिसंबर से आयोजित है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़े :- मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामला: 7 की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल का चक्काजाम, तेलीबांधा थाने के सामने तनाव भीड़भाड़ के बीच चैन स्नैचिंग, पॉकेटमारी और चोरी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कथा स्थल के भीतर और बाहर सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई पुरुष और महिलाएँ संदिग्ध अवस्था…
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित मैग्नेटो मॉल में 24 दिसंबर को हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर एक बार फिर माहौल गरमा गया है। मामले में 7 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बड़ा प्रदर्शन किया। पहले सिविल लाइन थाना पहुंचकर गिरफ्तारी देने की घोषणा की गई थी, लेकिन ऐन वक्त पर रणनीति बदलते हुए कार्यकर्ता सीधे तेलीबांधा थाना पहुंच गए। यह भी पढ़े :- साइबर अपराध पर नियंत्रण का बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में खुलेंगे सायबर थाने यहां थाने के सामने मुख्य सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया…
रायपुर। राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मार्च 2024 और मार्च 2025 के बजट में स्वीकृत 9 जिलों में सायबर थाने खोलने की अधिसूचना नवंबर में जारी कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए जनवरी से इन थानों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :- एसआईआर मुद्दे पर गृह मंत्री विजय शर्मा सख्त: घुसपैठियों को कान पकड़कर बाहर निकालेंगे, जरूरत पड़ी तो बांग्लादेश भेजेंगे वर्तमान में राज्य में 5 रेंज स्तरीय सायबर थाने संचालित हैं। जिला स्तर पर थाने शुरू होने से…
रायपुर। एसआईआर (विशेष जांच रिपोर्ट) को लेकर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि जांच के दौरान घुसपैठ कर रह रहे लोग पकड़े जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा ऐसे लोगों को कान पकड़कर बाहर निकाला जाएगा और जरूरत पड़ी तो उन्हें बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जितनी भी जांच जरूरी होगी, उसे पूरी गंभीरता के साथ अंजाम दिया जाएगा और किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती…
बिलासपुर। न्यायधानी में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। व्यापार विहार स्थित नीरज ट्रेडर्स के गोदाम में भीषण आग लग गई, वहीं देर रात लिंक रोड से सीएमडी कॉलेज चौक के पास स्थित जैन प्लाजा में भी आगजनी की बड़ी घटना सामने आई। लगातार दो स्थानों पर हुई आग की घटनाओं से शहर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ बंद के दौरान मैग्नेटो मॉल में बवाल, तोड़फोड़ मामले में FIR, दर्जनभर हिरासत में — बजरंग दल का विरोध तेज व्यापार विहार स्थित नीरज ट्रेडर्स के गोदाम में आग इतनी विकराल…
रायपुर | छत्तीसगढ़ बंद के दौरान राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। देर रात पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि अब तक पुलिस की ओर से हिरासत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी पढ़े :- जोन 5 राजस्व विभाग ने राजकुमार कॉलेज से वसूला 1.64 करोड़ रुपये का बकाया संपत्ति कर इधर, बजरंग…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.