Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2880 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़े मामले में ट्रायल की प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू होगी। इसी कारण पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रह चुकी सौम्या चौरसिया की आज होने वाली पेशी भी बढ़ाकर 13 जनवरी कर दी गई है। यह भी पढ़े :- BIG NEWS : चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, बिलासपुर हाईकोर्ट से मिली जमानत सौम्या चौरसिया के अधिवक्ता फैज़ल रिजवी ने बताया कि मामले में अंतिम चालान पेश किया जा चुका है और अब 13 जनवरी से नियमित ट्रायल प्रारंभ होगा। इसी वजह से सौम्या की सुनवाई भी उसी दिन निर्धारित की गई…
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। ईडी और ईओडब्ल्यू के मामलों में सुनवाई के बाद अदालत ने चैतन्य की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। इससे लगभग 168 दिन बाद वे जेल से बाहर आएंगे। यह भी पढ़े :- रायपुर के राजस्व न्यायालयों में बिकता है न्याय- 2, दाम दो, फैसला लो, भष्ट्राचार में महिला तहसीलदार भी पीछे नहीं. जानकारी के अनुसार, चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन 18 जुलाई को भिलाई निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया गया था। इस…
रायपुर। अमित बघेल को आज एक बार फिर रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अमित बघेल की गिरफ्तारी अपराध क्रमांक 243/25, 338/25, 329/25 और 340/2035 के तहत धारा 299 में की गई थी। अन्य प्रकरणों के संबंध में उन्हें 12 जनवरी को पुनः कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़े :- रायपुर के राजस्व न्यायालयों में बिकता है न्याय- 2, दाम दो, फैसला लो, भष्ट्राचार में महिला तहसीलदार भी पीछे नहीं. बताया गया है कि अमित बघेल के खिलाफ भिलाई, छिंदवाड़ा और बेंगलुरु में भी अलग-अलग एफआईआर…
महासमुंद। जिले के पिथौरा तहसील कार्यालय में शुक्रवार को उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब क्षेत्र के दर्जनभर किसान तहसीलदार की कार्यशैली से नाराज़ होकर तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। यह भी पढ़े :- रायपुर के राजस्व न्यायालयों में बिकता है न्याय- 2, दाम दो, फैसला लो, भष्ट्राचार में महिला तहसीलदार भी पीछे नहीं. धरना-प्रदर्शन में किसानों के साथ पिथौरा के पूर्व जनपद सदस्य जितेन्द्र सिन्हा और उनके समर्थक भी मौजूद रहे। किसानों का कहना था कि वे महीनों से जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर तहसील…
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। ऑपरेशन निश्चय के तहत फिंगेश्वर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट कार से 9 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो बेमेतरा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। यह भी पढ़े :- SIR पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, सुर्खियों में रहने मुद्दे गढ़ रही है पार्टी- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का तीखा पलटवार पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 4.45 लाख रुपये कीमत का गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार जब्त की गई है। कुल मिलाकर 6.45 लाख रुपये की…
रायपुर। कांग्रेस के SIR प्रतिनिधिमंडल द्वारा लगाए गए आरोपों को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथ्यों के बिना लगातार आरोप लगा रही है और केवल खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए नए-नए मुद्दे गढ़ रही है। यह भी पढ़े :- भाषा की मर्यादा भी नहीं समझी, भ्रष्टाचार की तो सीमा ही नहीं’- भूपेश बघेल पर विजय शर्मा का करारा हमला गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि सलवा जुडूम आंदोलन वर्ष 2008 का विषय है, जबकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR प्रक्रिया के तहत वर्ष…
भाषा की मर्यादा भी नहीं समझी, भ्रष्टाचार की तो सीमा ही नहीं’- भूपेश बघेल पर विजय शर्मा का करारा हमला
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उपमुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। मंत्री टंकराम वर्मा के बाद अब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी मोर्चा संभालते हुए भूपेश बघेल पर तीखा और सीधा हमला बोला है। मीडिया से चर्चा में विजय शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल भले ही बड़े नेता हों, लेकिन इस तरह की भाषा किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा शब्दों की एक मर्यादा होती है, जिसे समझना जरूरी है। जिस तरह भाषा की सीमा नहीं समझी गई, उसी तरह भ्रष्टाचार में भी कोई…
रायपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि भारत के विकास का ग्रोथ इंजन अब छत्तीसगढ़ बनता जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति करेगा और पर्यटन व संस्कृति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा। यह भी पढ़े :- धर्मांतरण का हॉटस्पॉट बनता बिलासपुर, नए साल की आड़ में जोंधरा गांव में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का आरोप शेखावत स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत 146 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर के विधिवत भूमिपूजन के अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे…
बिलासपुर। जिला इन दिनों धर्मांतरण के मामलों को लेकर संवेदनशील ज़ोन बनता जा रहा है। जिले के अलग-अलग इलाकों से लगातार धर्म परिवर्तन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ गई है। ताजा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव से सामने आया है, जहां नए साल की आड़ में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगा है। यह भी पढ़े :- नए साल की शुरुआत में वीआईपी रोड पर दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा चालक का पैर कटा जानकारी के मुताबिक जोंधरा गांव में नववर्ष के मौके पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी, जिसमें ग्रामीणों को…
रायपुर | राजधानी रायपुर में नए साल के पहले ही दिन तेज रफ्तार ने एक बार फिर खून से सड़क लाल कर दी। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर बेकाबू बोलेरो कार ने पहले एक स्विफ्ट डिजायर को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि ई-रिक्शा चालक का एक पैर कटकर अलग हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़े :- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निजी स्टाफ में बड़ा फेरबदल, OSD विपुल गुप्ता हटाए गए, अजय त्रिपाठी की एंट्री तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.