Author: पंकज विश्वकर्मा

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों द्वारा जारी युद्धविराम पत्र को भ्रामक बताया और साफ किया कि आत्मसमर्पण का स्वागत है, लेकिन सीजफायर नहीं होगा। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह एक पूर्व निर्धारित योजना है, लेकिन युद्धविराम की कोई बात नहीं है। “लाल कार्पेट बिछाकर करेंगे स्वागत” गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि जिन नक्सलियों ने पत्र लिखा है, उनमें खून-खराबा बंद करने का भाव झलकता है। यदि वे आगे आना चाहते हैं तो सरकार लाल कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत करने को तैयार है। लेकिन यह साफ है…

Read More

राजनांदगांव। छुरिया पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महतारी एक्सप्रेस वाहन से 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (138.240 बल्क लीटर) बरामद कर चालक इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि महतारी एक्सप्रेस का दुरुपयोग शराब तस्करी के लिए हो रहा है। बम्हनी इलाके में नाकाबंदी कर पुलिस ने आरोपी को शराब समेत धर दबोचा। बरामद शराब की कीमत ₹53,760 बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी ने दावा किया कि उसने प्रसूति कॉल का हवाला…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा कदम उठाया है। ईडी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर 10 वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की सिफारिश की है। इस मामले पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा भ्रष्ट अधिकारियों को हमारी सरकार नहीं छोड़ेगी, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि कोल लेवी घोटाले में अब तक 570 करोड़ रुपये की अवैध वसूली सामने आ चुकी है। इस घोटाले में निलंबित IAS समीर बिश्नोई, IAS रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया और…

Read More

रायपुर। बीजेपी प्रवक्ता पिंटू महादेव ने एक लाइव टीवी शो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी, जिससे राजनीतिक हल्काे खलबली मच गई। इस घटना के बाद कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है। कांग्रेस नेताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि यह टिप्पणी गंभीर है क्योंकि राहुल गांधी देश के नेता प्रतिपक्ष हैं और उनके परिवार में पहले ही दो लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। उन्होंने भाजपा को नाथूराम गोडसे की विचारधारा वाली पार्टी करार दिया और कहा कि…

Read More

रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड और आसपास नियमों की अनदेखी कर देर रात तक होटल, बार और कैफे चलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार आधी रात के बाद जांच अभियान में पुलिस ने 11 संचालक और मैनेजरों को गिरफ्तार किया। इनमें एफएमएप कैफे के किशोर लोहिरा, सन्नी नागपाल और हिमांशु नागपाल, 007 कैफे के आदित्य गुप्ता, मंगल यादव और अभिषेक श्रीवास्तव, चाट डी हट्टी मरीन ड्राइव के ऐश्वर्य बाघ, मोमो मैजिक मरीन ड्राइव के विनोद तामंग, मंडल पान पैलेस अग्रसेन चौक के समीर मंडल और अतरंगी पान पैलेस लभांडीह के ऋषभ मोटवानी शामिल हैं। महतारी एक्सप्रेस…

Read More

जयन्त देवांगन, संयुक्त संचालक सुनील त्रिपाठी, सहायक संचालक रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और ग्रामीण उद्योगों को गति देने के प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा युवाओं और आम नागरिकों को स्वरोजगार तथा उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (ऑनलाइन) और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब 12वीं तक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को कॉलेज में एडमिशन लेने पर हर साल ₹30,000 की आर्थिक मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ में निकली केमिस्ट भर्ती: मिलेगी 91 हजार तक सैलरी, ऐसे करें आवेदन डिप्टी सीएम का ऐलान डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि योजना का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी छात्रा अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। “हम चाहते हैं कि सरकारी स्कूल की बेटियां आगे बढ़ें और कॉलेज तक पहुंचे,” – अरुण साव…

Read More

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद गरियाबंद जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व की एंटी-पोचिंग टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए वन्यप्राणी कोटरी का शिकार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के पास से जाल, फंदा और कई तरह के शिकार करने के उपकरण बरामद किए हैं। वीआईपी रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, 3 भेजे गए जेल मिली जानकारी के अनुसार एंटी पोचिंग टीम को लगातार क्षेत्र में वन्यप्राणियों के शिकार की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर टीम ने दो शिकारियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार…

Read More

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, रायपुर में हिंदी पखवाड़े के अवसर पर विविध साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार महाविद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे, एनईपी समन्वयक डॉ. एस. बी. वेरुलकर, प्लेसमेंट सेल एवं एन.इ.पी. सारथी सुश्री अनुष्का चौरसिया के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा “विकसित भारत 2047 के निर्माण में हिंदी की भूमिका” विषय पर…

Read More

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय कल देर रात राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में शामिल होकर संत परंपरा को नमन किया। मुख्यमंत्री  साय ने श्री गोदड़ीवाला धाम में स्थापित संत गेला राम साहिब जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा – “यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। यहाँ देशभर…

Read More