Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के लिए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट (NCRB 2023 report) को लेकर कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है कि इस रिपोर्ट को लेकर प्रदेश को गुमराह करने के बजाय उन्हें आत्ममंथन करने पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अपनी तत्कालीन सरकार के नाकारापन को रेखांकित करती इस रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस नेता झूठ फैलाकर अपने अराजकतावादी एजेंडे को आगे बढ़ाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेसियों को भूलना नहीं चाहिए कि यह रिपोर्ट सन 2023 की है और तब प्रदेश में कांग्रेस…
NCRB Report 2023 : राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2023 की रिपोर्ट, जो मंगलवार को जारी की गई, के अनुसार छत्तीसगढ़ ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के मामलों में रायपुर में पहले स्थान पर है। इसके साथ ही, बुजुर्गों के खिलाफ हत्या और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में भी राज्य सबसे आगे है। ऑनलाइन सट्टेबाजी में छत्तीसगढ़ शीर्ष पर छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के 52 मामले दर्ज किए गए, जो देश में सबसे अधिक हैं। दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश (11 मामले) और तीसरे पर महाराष्ट्र (10 मामले) हैं। महादेव सट्टा एप और इससे जुड़े अन्य एप्स के खिलाफ…
Amit Shah in Chhattisgarh : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा के वरिष्ठ विधायक नाराज हैं और गुटबाजी से पार्टी में उथल-पुथल की स्थिति है। यह भी पढ़े :- दुर्गा विसर्जन हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 11 की मौत, 8 बच्चियां शामिल नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर टिप्पणी बैज ने कहा कि सरकार नक्सलियों के आत्मसमर्पण को इवेंट की तरह पेश कर रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार 103 नक्सलियों का…
खंडवा, मध्य प्रदेश। दुर्गा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 बच्चियां भी शामिल हैं। मृतकों की उम्र 9 साल से 25 साल के बीच बताई जा रही है। सांप के काटने से मासूम की दर्दनाक मौत कैसे हुआ हादसा? घटना पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव की है। राजगढ़ गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 35 से 40 लोग दुर्गा प्रतिमा लेकर अर्दला तालाब पहुंचे थे। जैसे ही ट्रैक्टर पानी में उतरा, वह अचानक पलट गया और सभी लोग तालाब में गिर गए। कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए, लेकिन कई…
गरियाबंद। जिले के छुरा थाना क्षेत्र के कनेसर गांव में करायत सांप के काटने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना विवरण मासूम लीलेश ध्रुव घर में सो रहा था। घर में बिजली नहीं थी, इसी दौरान सांप बिस्तर पर चढ़ गया। अचानक बच्चे को सांप ने काट लिया, जिसके बाद वह तड़पने लगा। परिवार ने बिस्तर पर सांप को देखा और घबराकर तुरंत बच्चे को छुरा अस्पताल ले गए। अस्पताल में मौत डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
रायपुर। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यश इलेक्ट्रॉनिक के संचालक संजय करमचंदानी को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उन्होंने महिला वर्ल्ड कप के न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन, नगदी 5,000 रुपये, 3 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किए। जप्त सामग्री की कीमत लगभग 45,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी संजय करमचंदानी (43 वर्ष) पिता अशोक करमचंदानी, स्थायी पता कटनी, मध्यप्रदेश, वर्तमान में…
Amit Shah in Chhattisgarh : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। वे रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और सीधे नवा रायपुर स्थित निजी होटल जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। 4 अक्टूबर को जगदलपुर प्रवास दूसरे दिन 4 अक्टूबर की सुबह 11 बजे गृहमंत्री शाह होटल से रवाना होकर विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे सबसे पहले माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे बस्तर की परंपरागत दशहरा और मुरिया दरबार में शामिल होंगे। इस दौरान शाह जनजातीय समाज से संवाद करेंगे और स्थानीय संस्कृति से रूबरू होंगे। (Amit…
रायपुर। राजधानी के थाना विधानसभा क्षेत्र में रिंग रोड नंबर 03 स्थित दो यार्डों में पुलिस ने अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल संग्रहित करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रेंज साइबर थाना रायपुर और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने 1 अक्टूबर को पहले यार्ड पर छापेमारी की, जहां पांच आरोपियों—रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी और राज पटेल—को गिरफ्तार किया गया। जांच में यार्ड में कुल 31,000 लीटर डीजल और 15,300 लीटर पेट्रोल पाया गया,…
कोरबा। बालको एल्यूमिनियम प्लांट में शुक्रवार अलसुबह बड़ा हादसा टल गया। प्लांट का करीब 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र अचानक ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि हो सकती थी। जानकारी के अनुसार, सेपको कंपनी ने वर्ष 2004-05 में इस संयंत्र का निर्माण किया था। अचानक गिरी इस संरचना ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय कर्मचारियों का आरोप है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है और सुरक्षा नियमों की अनदेखी लगातार की जा रही है। गौरतलब है…
रायपुर। राजधानी में एक महिला को कम ब्याज दर पर मुद्रा लोन और दुकान दिलाने का झांसा देकर 6 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपी महिला खूशबू सोनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी निवासी किरण जैसवार ने 2023 में खूशबू से परिचय के बाद उसके झांसे में आकर आईडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया और चेकबुक पर हस्ताक्षर कर उसे सौंप दिया। आरोपी ने लोन और दुकान दिलाने का वादा कर लंबे समय…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.