Author: पंकज विश्वकर्मा
दुर्ग। जिले के चरोदा बस्ती में मामूली विवाद ने सोमवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। चार आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी दो बाइकों में आग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक हेमराज साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना भिलाई थाना क्षेत्र की है। आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रात में ही थाने पहुंच गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को…
बिहार चुनाव में ‘टिकट बिक्री’ विवाद गरमाया, छत्तीसगढ़ BJP का भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव पर सीधा वार
रायपुर: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय के बाहर नेताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन और अब छत्तीसगढ़ BJP का सोशल मीडिया पर तीखा हमला – सब कुछ इशारा कर रहा है पार्टी के अंदर टिकट वितरण के ‘ब्लैक मार्केट’ की ओर। BJP ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी सिपहसालार, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव पर सीधा आरोप ठोका है कि वे ‘छत्तीसगढ़ फॉर्मूला’ अपनाकर बिहार में टिकट बेचने का धंधा चला रहे हैं! कांग्रेस मुख्यालय पर धरना: टिकट घोटाले का पर्दाफाश? दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के बाहर बिहार कांग्रेस…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज नक्सलियों का अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण होने जा रहा है। बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मीडिया से रूबरू हुए और इस ऐतिहासिक घटना को लेकर बड़ा बयान दिया। रायपुर सेंट्रल जेल में सनसनीखेज खुलासा: कैदियों के वायरल वीडियो ने उड़ाई सुरक्षा की धज्जियां! मुख्यमंत्री साय ने कहा आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। विकास की मुख्यधारा से जुड़ने वाले नक्सलियों का हम स्वागत करते हैं। सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को हमारी सरकार की सशक्त पुनर्वास नीति का पूरा लाभ मिलेगा। हमने शुरू…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह है चौंकाने वाला! जेल की बैरक नंबर-15 से वायरल हुए वीडियो और फोटो ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। वीडियो में एनडीपीएस एक्ट का कुख्यात आरोपी रशीद अली उर्फ राजा बैजड न सिर्फ कसरत करता नजर आ रहा है, बल्कि मोबाइल और इंटरनेट के खुले इस्तेमाल ने सबको हैरान कर दिया है। वायरल वीडियो ने मचाया तहलका 13 से 15 अक्टूबर 2025 के बीच रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में रशीद अली के साथ रोहित यादव और…
जगदलपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में गुरुवार को नक्सली प्रवक्ता रूपेश समेत 140 नक्सलियों ने सरेंडर कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। सीसी मेंबर रूपेश पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था, जबकि अन्य नक्सलियों पर 5 लाख से 25 लाख रुपए तक इनाम घोषित था। सभी नक्सली इंद्रावती नदी के उसपरी घाट पहुंचे, जहां से उन्हें बोट के जरिए बीजापुर पुलिस के पास लाया गया। मुख्यधारा में लौटने की अपील! नक्सली रूपेश बोले- अब हथियार नहीं, जीवन बचाओ आत्मसमर्पण करने वालों में 10 सीनियर नक्सली शामिल हैं। इनमें रनिता (SZCM, माड़ DVC सचिव), भास्कर (DVCM, पीएल 32), नीला उर्फ नंदे…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ अभूतपूर्व जीत हासिल हुई है। कुख्यात नक्सली नेता भूपति, जिस पर एक करोड़ का इनाम था, के आत्मसमर्पण के बाद उसके गैंग के 140 से अधिक नक्सलियों ने भी हथियार डालने का फैसला किया है। यह देश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण माना जा रहा है। इन नक्सलियों को बीजापुर से जगदलपुर लाया जा रहा है, जहां 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में औपचारिक आत्मसमर्पण होगा। मुख्यधारा में लौटने की अपील! नक्सली रूपेश बोले- अब हथियार नहीं, जीवन बचाओ भूपति गैंग का…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर सरकार और सुरक्षा बलों की सख्त रणनीति का असर अब स्पष्ट दिखाई देने लगा है। एक समय घने जंगलों में निर्दोषों का खून बहाने वाले नक्सली अब सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षाबलों की निरंतर कार्रवाई के आगे हथियार डालने को मजबूर हैं। इस धनतेरस 2025 पर 18 घंटे 6 मिनट का शुभ समय, घर आएगी समृद्धि! शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025, को प्रदेश में नक्सल उन्मूलन अभियान का एक नया अध्याय लिखा जाएगा, जब 140 से अधिक नक्सली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होंगे। आत्मसमर्पण से पहले नक्सली प्रवक्ता रूपेश का…
Dhanteras 2025 : धनतेरस का पर्व दीपावली की शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान धनवंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। बालोद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: CMHO कार्यालय के दो बाबू 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन या अन्य कीमती वस्तुएं खरीदते हैं। कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु घर में अक्षय धन का आगमन कराती है। इस वर्ष धनतेरस 18 अक्टूबर…
बालोद। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय बालोद में पदस्थ दो बाबुओं को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों बाबुओं ने CMHO कार्यालय के वाहन चालक मुकेश कुमार यादव से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर भुगतान के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। प्रार्थी ने इस संबंध में एसीबी रायपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता मुकेश यादव ने…
रायपुर। दिवाली के करीब आते ही राजधानी की सफाई व्यवस्था फिर से प्रभावित हो गई है। डोर-टू-डोर कचरा इकठ्ठा करने वाले सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं, जिससे गलियों और सड़कों पर कचरे का अंबार नजर आने लगा है। 16 अक्टूबर को हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने दो डिपो में ताला जड़कर सीधे दलदल सिवनी डंपिंग यार्ड में प्रदर्शन किया। हड़ताल में लगभग 800 से 1,000 कर्मचारी शामिल हैं। उनका कहना है कि कई महीने से वेतन नहीं मिला है और सुपरवाइजर द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना की जा रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि पहले भी हड़ताल के…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.