Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मनरेगा का नाम बदले जाने और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मनरेगा कोई योजना नहीं, बल्कि एक अधिकार था, जो नागरिकों को दिया गया था। अधिकार निरंतर होता है, लेकिन उस अधिकार को खत्म कर दिया गया। अब मनरेगा को एक मिशन में बदल दिया गया है। यह भी पढ़े :- रायपुर में अपराधों पर लगा ब्रेक, 2025 में करीब 2000 वारदातों में आई कमी – एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह टीएस सिंहदेव ने कहा कि इस मिशन में…
रायपुर। नए साल के मौके पर राजधानी रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अहम प्रेसवार्ता कर वर्ष 2025 की कानून-व्यवस्था और अपराध के आंकड़े सार्वजनिक किए। एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में रायपुर जिले में अपराध के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक बीते वर्ष की तुलना में करीब 2000 आपराधिक घटनाएं कम हुई हैं, जिसे रायपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह भी पढ़े :- सोमनाथ: अटूट आस्था के 1000 वर्ष (1026-2026) एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि यह सफलता…
नरेंद्र मोदी सोमनाथ… ये शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है। भारत के पश्चिमी तट पर गुजरात में, प्रभास पाटन नाम की जगह पर स्थित सोमनाथ, भारत की आत्मा का शाश्वत प्रस्तुतिकरण है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम में भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख है। ज्योतिर्लिंगों का वर्णन इस पंक्ति से शुरू होता है…“सौराष्ट्रे सोमनाथं च…यानि ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ का उल्लेख आता है। ये इस पवित्र धाम की सभ्यतागत और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक है। शास्त्रों में ये भी कहा गया है: “सोमलिङ्गं नरो दृष्ट्वा सर्वपापैः प्रमुच्यते। लभते फलं मनोवाञ्छितं…
भानुप्रतापपुर। नगर को हरियाली, पर्यटन और पर्यावरणीय पहचान देने के उद्देश्य से बनाए जा रहे नेचर पार्क का सपना साकार होने से पहले ही दम तोड़ता नजर आ रहा है। करोड़ों रुपये की शासकीय राशि खर्च होने के बावजूद पार्क न तो उपयोग के योग्य है और न ही सुरक्षित। हैरानी की बात यह है कि नेचर पार्क का अभी तक औपचारिक लोकार्पण भी नहीं हुआ है, लेकिन उसकी हालत पहले ही उजाड़ और जर्जर हो चुकी है। यह भी पढ़े :- मनरेगा श्रमिकों को मिला हुनर का सहारा, करपावंड में राजमिस्त्री प्रशिक्षण संपन्न पूर्व वनमंडलाधिकारी के कार्यकाल में बीते तीन…
बस्तर। बस्तर जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत करपावंड में मनरेगा के तहत कार्यरत अकुशल श्रमिकों को कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत राजमिस्त्री का तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला प्रशासन की पहल पर गांव के 30 ऐसे युवा श्रमिकों का चयन किया गया, जिन्होंने मनरेगा योजनांतर्गत वर्षभर में न्यूनतम 60 दिवस का कार्य पूर्ण किया है। यह भी पढ़े :- आवासीय विद्यालय की छात्रा की मौत पर सख्त कार्रवाई, प्रभारी अधीक्षिका निलंबित प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों को राजमिस्त्री कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां दी गईं। इसमें चिनाई, प्लास्टरिंग, सतह समतलीकरण, सीमेंट–मोर्टार का सही…
बीजापुर। बीजापुर जिले के नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय आवापल्ली में कक्षा 6वीं की छात्रा की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय की प्रभारी अधीक्षिका कमला ककेम को गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह भी पढ़े :- दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आकर रेलवे टेक्नीशियन की मौत कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा बीजापुर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार, ग्राम गुंडम निवासी…
दुर्ग। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास ड्यूटी के दौरान एक रेलवे कर्मचारी मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़े :- जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया, तो नपेंगे अधिकारी, 5 दिन में दें समाधान : राजेश मूणत रेलवे अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर कार्यरत थे। अजय कुमार की ड्यूटी रविवार…
रायपुर: रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में हैं। लगातार तीसरे दिन सुबह 8:00 बजे से अपने विधानसभा क्षेत्र के सघन निरीक्षण पर निकले मूणत ने आज सरोना और चंदनडीह क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, आयुक्त विश्वदीप, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़े :- मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन, 10 जनवरी से “मनरेगा बचाओ संग्राम” की शुरुआत खारून के…
रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने और उसके स्वरूप में बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में व्यापक जनआंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। कांग्रेस कार्यसमिति ने 27 दिसंबर को हुई बैठक में सर्वसम्मति से “मनरेगा बचाओ संग्राम” नाम से राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है। पार्टी का कहना है कि यह फैसला ग्रामीण आजीविका और काम के अधिकार पर हो रहे गंभीर हमले के मद्देनज़र लिया गया है। यह भी पढ़े :- रायपुर में साइबर ठगी: CRPF अफसर बनकर होम्योपैथिक डॉक्टर से 4 लाख की ठगी कांग्रेस के अनुसार, मनरेगा…
रायपुर। राजधानी में साइबर ठगों ने खुद को CRPF का अफसर बताकर एक होम्योपैथिक डॉक्टर से करीब 4 लाख रुपये की ठगी कर ली। जवानों की जांच और इलाज कराने के नाम पर डॉक्टर के बैंक खातों की जानकारी हासिल की गई और फिर दो खातों से रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई। करीब सवा महीने पहले हुई इस घटना की शिकायत पर अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :- तमनार की घटना की जिम्मेदार भाजपा की सरकार – फूलोदेवी नेताम पुलिस सूत्रों के मुताबिक न्यू पुरैना स्थित मारुति रेसिडेंसी निवासी डॉ. शिवकुमार सिंह,…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.