Author: पंकज विश्वकर्मा

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के 18 मजदूरों के कर्नाटक में बंधक बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने बीजापुर पुलिस को शिकायत दी है और मजदूरों की सुरक्षित रिहाई तथा दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बस्तर से झारखंड तक माओवाद की कमर टूटी: 9 टॉप कमांडर ढेर, संगठन बिखराव के कगार पर जानकारी के अनुसार, कड़ेनार (सिलगापारा) के 11 और कैका (गुमला) के 7 मजदूरों को 8 अगस्त 2025 को तेलंगाना के करीमनगर जिले में ईंट भट्टे पर काम के लिए ले जाया गया। एक सप्ताह काम कराने के बाद उन्हें महाराष्ट्र…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर से लेकर झारखंड तक माओवादी संगठन की नींव हिल चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सख्त रुख और सुरक्षा बलों के अथक ऑपरेशनों ने माओवादियों के नेटवर्क को तहस-नहस कर दिया है। साल 2025 में अब तक 9 शीर्ष माओवादी कमांडरों को अलग-अलग मुठभेड़ों में ढेर किया गया है, जिनमें से चार बस्तर के जंगलों में मारे गए। इन सटीक कार्रवाइयों ने माओवादी संगठन के शीर्ष नेतृत्व को ध्वस्त कर दिया है, जिससे उनका ढांचा अब बिखरने की कगार पर है। हाई-प्रोफाइल IPS मामला: रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप, आनंद छाबड़ा और मिलना…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है, जिसमें 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने सात साल तक यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस सनसनीखेज मामले की जांच के लिए 2001 बैच के आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा और आईपीएस मिलना कुर्रे की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। ट्रांसपोर्टर की गुंडागर्दी: मॉल में महिला के साथ छेड़छाड़, परिवार और पुलिस पर हमला, 5 दबंगों को जेल भेजा गया पीड़िता…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ट्रांसपोर्टर और उसके गुर्गों की दबंगई ने सनसनी मचा दी है। भिलाई के मॉल में फिल्म देखने आई एक महिला के साथ न केवल छेड़छाड़ की गई, बल्कि विरोध करने पर उसके पति और बेटे के साथ भी मारपीट की गई। इतना ही नहीं, जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। राज्योत्सव 2025: सीएम विष्णुदेव साय ने मेला स्थल का किया निरीक्षण, पीएम मोदी भी होंगे शामिल…

Read More

Rajyotsav 2025 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का आयोजन 1 नवंबर को भव्य रूप से किया जाएगा। आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बस्तर ओलंपिक 2025 होगा और भव्य: अब तक 3.91 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन राज्योत्सव और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार (23 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मेला स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की उपलब्धियों, संस्कृति और विकास की झलक पेश करेगा।…

Read More

Bastar Olympics 2025 : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शुक्रवार को नया सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बस्तर ओलंपिक 2025 (Bastar Olympics 2025) की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बस्तर ओलंपिक का आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा, जिसमें 7 जिलों और 32 विकासखंडों के 1 लाख 7 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया था। इस आयोजन में युवाओं का जो उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक थी। हाईकोर्ट ने बेलतरा-सुकलकारी में गायों की मौत पर लिया स्वतः संज्ञान, राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट डिप्टी…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बेलतरा और सुकलकारी इलाके में लगातार हो रही गायों की मौत के मामलों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे जनहित याचिका के रूप में दर्ज किया है। अदालत ने राज्य प्रशासन और पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अविनाश पांडेय हत्या केस में हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी, ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने कहा कि समाचार रिपोर्ट में बताई गई स्थिति “प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण” है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अदालत ने टिप्पणी की कि जब राज्य सरकार…

Read More

बिलासपुर। महासमुंद जिले के चर्चित अविनाश पांडेय हत्या मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की डिविजन बेंच ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को निरस्त करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष अपने आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा। इंस्टाग्राम रील बनी मौत की वजह: पत्नी की मौत से उजड़ गया घर, पति गिरफ्तार यह मामला जून 2013 का है, जब अविनाश पांडेय गंभीर रूप से घायल अवस्था में एफसीआई गोदाम, बागबहरा के पास मिला था। प्रारंभिक जांच में इसे…

Read More

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। सोशल मीडिया पर रील बनाने की लत एक महिला की जान ले गई। इंस्टाग्राम पर बार-बार रील बनाना पति को इतना नागवार गुज़रा कि दोनों के बीच झगड़ा बढ़ते-बढ़ते एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। घटना बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम अखोराखुर्द (जवाखाड़) की है। एनआरवीएस प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर पुलिस के अनुसार, बुधवार को पति कुन्दन राम (28) ने अपनी पत्नी किरन पहाड़ी कोरवा की इंस्टाग्राम रील बनाने की आदत से परेशान होकर घर की बिजली काट दी। इसी बात को लेकर दोनों के…

Read More

रायगढ़। जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तराईमाल स्थित एनआरवीएस प्लांट में शुक्रवार सुबह फर्नेस सेक्शन में बड़ा हादसा हुआ। सुबह लगभग 7 बजे फर्नेस ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुआं दूर तक देखा गया। नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो में पति और ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप सूत्रों के अनुसार, हादसे में लगभग 4 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। हादसे…

Read More