Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर : छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य सरकार ने श्रमिकों के हित में ऐहिासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को राज्य निर्माण के रजत जयंती के अवसर पर 25 करोड़ 61 लाख 4 हजार 745 रूपए सहायता राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के जरिए अंतरित कर दी गई है। यह भी पढ़े :- राज्य स्थापना दिवस की प्रदेश वासियो को हार्दिक बधाई शुभकामनाएँ- डॉ चरणदास महंत श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मंडल के…
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। यह भी पढ़े :- महतारी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ प्रगति पथ पर” -राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किया पूजन-अर्चन डॉ महंत ने कहा वर्ष 2000 में बने इस राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, संस्कृति एवं जनकल्याण के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की पहचान आज “शांति, समृद्धि और संस्कार” के रूप में देशभर में स्थापित हो…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की। छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष – मोदी की राज्य की जनता को 14,260 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति के अनुरूप पूजा-अर्चना कर राज्य की धरोहर, संस्कृति, मातृशक्ति और स्वाभिमान की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी को नमन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी अस्मिता, आस्था और गर्व…
रायपुर/ छत्तीसगढ़. छत्तीसगढ़ स्थापना के आज 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण हो गये है। राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख सेक्टरों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और रूपांतरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। PM मोदी रायपुर के लिए रवाना, छत्तीसगढ़ आज मना रहा स्थापना दिवस प्रधानमंत्री ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में 12 नए स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम (एसवीईपी) ब्लॉकों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 3.51 लाख पूर्ण हो चुके घरों के गृह प्रवेश में शामिल होंगे और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ आज अपने स्थापना दिवस का जश्न मना रहा है, और इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की राजधानी रायपुर के एकदिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 7:35 बजे दिल्ली से रवाना हुए और सुबह 9:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यह भी पढ़े :- देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह आज, 2 नवंबर से शुरू होगा शादियों का सीजन एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं — आम नागरिकों के लिए केवल ड्रॉप सुविधा दी गई है, जबकि आसपास के गांवों में सशस्त्र जवानों का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। “दिल की बात” कार्यक्रम…
Dev Uthani Ekadashi : आज 1 नवंबर को देवउठनी एकादशी(Dev Uthani Ekadashi) है। ज्योतिष शास्त्र में इसे अबूझ मुहूर्त कहा गया है – यानी इस दिन बिना कोई अलग मुहूर्त निकाले भी विवाह या अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। यह भी पढ़े :- समान कार्य, समान वेतन – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लैब टेक्नीशियनों के पक्ष में सुनाया ऐतिहासिक निर्णय पुराणों के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और भगवान शालग्राम (विष्णु) तथा माता तुलसी (लक्ष्मी का स्वरूप) का विवाह होता है। इसी के साथ विवाह सीजन की शुरुआत मानी जाती है। विवाह मुहूर्त 2025–26 इस साल…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य के लैब टेक्नीशियनों को बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की एकलपीठ ने “समान कार्य समान वेतन” के सिद्धांत को दोहराते हुए आदेश दिया है कि प्रदेश के सभी लैब टेक्नीशियनों को ₹2800 ग्रेड पे दिया जाए। साथ ही, पिछली तिथि से वेतन संशोधित कर दो माह के भीतर बकाया राशि 6 प्रतिशत ब्याज सहित अदा करने को कहा गया है। नया रायपुर में दर्दनाक हादसा: ब्लू वाटर में नहाने गए दो स्कूली छात्र डूबे, SDRF का रेस्क्यू जारी अदालत ने अपने आदेश में कहा कि जब कर्मचारियों की योग्यता, कार्य और…
रायपुर। नया रायपुर के मशहूर ब्लू वाटर स्पॉट पर घूमने पहुंचे दो स्कूली छात्रों की नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना माना थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, जयेश साहू और मृदुल वंजारिया, दोनों कक्षा 10वीं के छात्र थे। वे अपने 7 से 8 दोस्तों के साथ शुक्रवार को ब्लू वाटर घूमने आए थे। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लहरों में गायब हो गए। साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। तुरंत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 25 साल में पहली बार संपत्ति रजिस्ट्री का आंकड़ा 3 हजार करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। 2024-25 में प्रदेश में कुल 3050 करोड़ रुपए की रजिस्ट्री दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। कलेक्टर गाइडलाइन में 30 फीसदी की छूट खत्म होने के बावजूद लोगों की प्रॉपर्टी खरीदने की रफ्तार थमी नहीं। जर्जर स्कूल भवन में लटकी शिक्षा की डोर, ई-डाइस कोड बंद होने से वंचित बच्चे पंजीयन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 में पहली बार 2110 करोड़ का आंकड़ा पार हुआ था। इसके बाद 2023-24 में यह…
लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद गरियाबंद। आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर के ग्राम ओंकार पारा की शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। यहाँ 5 छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या है, जिनके लिए 2 शिक्षक पदस्थ हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही ने इन मासूमों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। नए विधानसभा भवन के नामकरण को लेकर सियासत गरमाई, अमित जोगी ने आमंत्रण पत्र जलाकर जताया विरोध दरअसल, स्कूल का ई-डाइस कोड बंद होने के कारण बच्चों को मध्यान्ह भोजन, स्कूली गणवेश और पाठ्यपुस्तकें तक नहीं मिल पा रही हैं। ग्राम पंचायत गुरजीभाँटा (T) से स्कूल की दूरी करीब 4 किलोमीटर…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.